Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; अब घर आएगे BLO, ERO ऑफिस जाने की जरूरत…
    समाचार

    SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; अब घर आएगे BLO, ERO ऑफिस जाने की जरूरत…

    By Tv36 HindustanSeptember 27, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- वोटर लिस्ट के Special Intensive Revision यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग ने शनिवार को कई अहम फैसले किए हैं। निर्वाचन सदन में हुई बैठक में दिल्ली और महाराष्ट्र में दावे-आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाने के साथ उन मतदाताओं के लिए भी प्रक्रिया आसान करने का फैसला किया गया, जिन्हें SIR के दौरान नाम मैप नहीं होने या रिकॉर्ड में किसी तरह की गड़बड़ी के कारण नोटिस मिला है।

    चुनाव आयोग के मुताबिक ऐसे मामलों में अब हर व्यक्ति को ERO या AERO कार्यालय जाकर व्यक्तिगत सुनवाई में शामिल होने की जरूरत नहीं होगी। BLO संबंधित मतदाता के घर जाकर जरूरी दस्तावेज ले सकेंगे और उन्हें ECINET पर अपलोड करेंगे। इसके आधार पर ERO आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे। व्यक्तिगत सुनवाई केवल विशेष मामलों में जरूरी होगी।

    नोटिस पाने वालों के घर जाएगा BLO
    SIR के दौरान जिन मतदाताओं के नाम पुराने रिकॉर्ड से मैप नहीं हो पाए हैं या जिनके रिकॉर्ड में किसी तरह की विसंगति सामने आई है, उनके लिए चुनाव आयोग ने प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब ऐसे मतदाताओं से जरूरी दस्तावेज लेने के लिए BLO घर पर जा सकेंगे। दस्तावेजों को ECINET पर अपलोड किए जाने के बाद ERO उपलब्ध रिकॉर्ड और दस्तावेजों के आधार पर फैसला करेंगे।

    गरीब और बेघर लोगों के लिए स्पेशल कैंप
    चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों यानी DEO को जरूरत के मुताबिक नाइट शेल्टर, मजदूर बस्तियों, गरीबों और बेघर लोगों के लिए हेल्प डेस्क और विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि SIR या मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया में ऐसे लोग पीछे न रह जाएं, जिनके पास स्थायी पता या जरूरी सुविधाओं तक आसान पहुंच नहीं है।

    ECINET में भी किए गए बदलाव
    राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से मिले फीडबैक के आधार पर ECINET पोर्टल और उससे जुड़े सिस्टम में कई अपग्रेड किए गए हैं। आयोग के अनुसार जरूरत के अनुसार फील्ड अधिकारियों को अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आयोग ने यह भी तय किया है कि IT मॉड्यूल और पोर्टल से संबंधित नई योजनाओं को लागू करने से पहले अधिकारियों की कमेटी में उनकी समीक्षा की जाएगी।

    दिल्ली में 30 अक्टूबर तक दाखिल कर सकेंगे दावे-आपत्तियां
    दिल्ली के मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने SIR की समयसीमा में बदलाव किया है। दावे और आपत्तियां दाखिल करने की आखिरी तारीख अब 30 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। वहीं इनके निपटारे की समयसीमा 30 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई है।

    महाराष्ट्र में भी बढ़ी डेडलाइन
    महाराष्ट्र में दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। वहीं इनके निपटारे के लिए 10 नवंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है।

    SIR के बाद छूटा नाम तो कैसे जुड़ेगा?
    चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों का नाम SIR के दौरान या उसके बाद मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे संबंधित ERO के पास आवेदन कर सकते हैं।

    इसमें युवा और पहली बार मतदान करने वाले लोग भी शामिल हैं। आयोग ने CEO, DEO और ERO को ऐसे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

    गोवा में भी ऐसे मतदाताओं को लेकर घर-घर संपर्क की प्रक्रिया शुरू की गई है। आयोग के अनुसार 97 ऐसे मतदाताओं में से 81 ने नाम जोड़ने के लिए Form 6 पहले ही भर दिया है।

    बैठक के बीच CEC को लेकर सियासी विवाद
    चुनाव आयोग की यह बैठक ऐसे समय हुई है जब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्षी दलों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। हाल में प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की ओर से आयोग के कुछ फैसलों और आदेशों पर आपत्ति जताए जाने का दावा किया गया था।

    रिपोर्ट में Form 6, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया और वोटर डेटाबेस से जुड़े कुछ मुद्दों को लेकर कथित आपत्तियों का उल्लेख किया गया था।

    विपक्षी दलों ने इन रिपोर्टों के आधार पर CEC के इस्तीफे की मांग की है और आगे की राजनीतिक कार्रवाई की बात कही है। हालांकि, चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि SIR से जुड़े फैसले पूरे आयोग की सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

    चुनाव आयोग ने क्या कहा?
    आयोग की बैठक में SIR प्रक्रिया को लेकर कई प्रशासनिक और तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की गई। खास तौर पर नोटिस पाने वाले मतदाताओं के लिए दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया को आसान करने, कमजोर वर्गों तक पहुंच बढ़ाने और डिजिटल सिस्टम को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

    इससे SIR प्रक्रिया में उन मतदाताओं के लिए प्रक्रिया अपेक्षाकृत आसान होगी जिन्हें रिकॉर्ड या मैपिंग से जुड़ी वजहों से नोटिस जारी किया गया है।

    Post Views: 320

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleMP के 12वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट छात्रों के लिए शानदार मौका, जानें कौन सी कंपनी दे रही ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग, और कैसे करें आवेदन…
    Next Article इथेनॉल की बढ़ती उत्पादन क्षमता बनी चुनौती, अतिरिक्त स्टॉक खपाने के लिए नए बाजार तलाश रहा उद्योग…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस…

    September 28, 2026

    विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन…

    September 28, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से इस जिले को दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों की सौगात…

    September 28, 2026

    आज इस क्षेत्र में शाम 4 बजे बंद हो जाएंगी शराब दुकानें और बार…

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस…
    • विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन…
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से इस जिले को दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों की सौगात…
    • आज इस क्षेत्र में शाम 4 बजे बंद हो जाएंगी शराब दुकानें और बार…
    • हर 9 मिनट में एक मौत, रेबीज से बचने के लिए तुरंत करें ये काम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?