Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पारिवारिक दानपत्र का पंजीयन शुल्क 0.8 प्रतिशत से घटकर हुआ मात्र 500 रुपये…
    समाचार

    पारिवारिक दानपत्र का पंजीयन शुल्क 0.8 प्रतिशत से घटकर हुआ मात्र 500 रुपये…

    By Tv36 HindustanSeptember 30, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा,:- परिवार के भीतर अपनी संपत्ति अगली पीढ़ी को सौंपना अब पहले की तुलना में काफी कम खर्चीला हो गया है। राज्य शासन द्वारा पारिवारिक दानपत्र के पंजीयन शुल्क में दी गई बड़ी रियायत का प्रत्यक्ष लाभ कोरबा जिले के कटघोरा निवासी श्री जयनारायण अग्रवाल को मिला। उन्होंने अपनी संपत्ति दोनों पुत्रों के नाम दान करने के लिए दान विलेख का पंजीयन कराया, जिसमें शुल्क रियायत के कारण उन्हें करीब 1 लाख 59 हजार रुपये की आर्थिक राहत मिली। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पंजीयन विभाग से संवाद में उन्होंने इस सुविधा से मिला अपना अनुभव साझा किया।

             प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विकसित छत्तीसगढ़ विजन अनुरूप वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन सेवाओं को सरल, सुगम और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए विभिन्न सुधार किए गए हैं। इसी क्रम में परिवार के भीतर संपत्ति के हस्तांतरण पर पंजीयन शुल्क में बड़ी राहत दी गई है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से विभाग इन सुधारों का जमीनी प्रभाव जानने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव भी संकलित कर रहा है।

    दोनों पुत्रों को संपत्ति दान की, 1.59 लाख रुपये की हुई बचत

       जयनारायण अग्रवाल ने अपने दोनों पुत्रों के पक्ष में संपत्ति का दान विलेख पंजीकृत कराया। पारिवारिक दानपत्र पर पंजीयन शुल्क में दी गई रियायत के कारण संपत्ति हस्तांतरण पर होने वाला खर्च काफी कम हो गया और उन्हें लगभग 1 लाख 59 हजार रुपये की सीधी बचत हुई।
    
       अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैं छत्तीसगढ़ शासन एवं पंजीयन विभाग का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इस सुविधा के कारण मुझे अपनी संपत्ति अपने दोनों पुत्रों को कम खर्च में हस्तांतरित करने में सहायता मिली।”

    0.8 प्रतिशत की जगह अब केवल 500 रुपये पंजीयन शुल्क

        राज्य शासन द्वारा पारिवारिक संपत्ति के हस्तांतरण को सुगम और किफायती बनाने के लिए महत्वपूर्ण शुल्क सुधार किया गया है। पारिवारिक दानपत्र, हकत्याग पत्र एवं बंटवारे के पंजीयन शुल्क को संपत्ति के मूल्य के 0.8 प्रतिशत से घटाकर मात्र 500 रुपये निर्धारित किया गया है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति के हस्तांतरण में लगने वाला पंजीयन खर्च काफी कम हुआ है।
    
     इस निर्णय का लाभ ऐसे परिवारों को विशेष रूप से मिल रहा है, जो परिवार के भीतर संपत्ति का दान, हकत्याग अथवा बंटवारा करना चाहते हैं। निर्धारित शुल्क से प्रक्रिया का आर्थिक भार कम होने के साथ संपत्ति संबंधी पारिवारिक व्यवस्थाओं को विधिवत पंजीकृत कराना भी आसान हुआ है।

    शुल्क सुधार का सीधा लाभ हितग्राही तक

          पंजीयन शुल्क में किए गए सुधार से नागरिकों को मिलने वाली प्रत्यक्ष आर्थिक राहत का उदाहरण है। बड़ी राशि शुल्क के रूप में खर्च होने के बजाय परिवार के पास बची और दोनों पुत्रों के नाम संपत्ति का दान भी विधिवत रूप से कम खर्च में पूरा हो सका।
    
     ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामने आई जयनारायण अग्रवाल की यह कहानी बताती है कि पंजीयन व्यवस्था में शुल्क संबंधी सुधार किस तरह नागरिकों के लिए बड़ी आर्थिक राहत का माध्यम बन रहे हैं। सरल प्रक्रिया और कम शुल्क से परिवार के भीतर संपत्ति का हस्तांतरण अधिक सहज और किफायती हो रहा है।
    Post Views: 310

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवैदिक मंत्रोच्चार के बीच सी सी रोड व नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन…
    Next Article वाधवा हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा भूमिका धीवर ने एशिया कप इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक विजेता…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    विधानसभा क्षेत्रों में 01 अक्टूबर से आयोजित होगा सेवा सेतु शिविर…

    September 30, 2026

    भारत में Apple Pay की शुरुआत, Axis Bank क्रेडिट कार्ड से बिना कार्ड निकाले कर सकेंगे पेमेंट…

    September 30, 2026

    इंस्टाग्राम Supervision फीचर, क्या माता-पिता देख सकते हैं बच्चे का अकाउंट जानें नियम…

    September 30, 2026

    वाधवा हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा भूमिका धीवर ने एशिया कप इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक विजेता…

    September 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विधानसभा क्षेत्रों में 01 अक्टूबर से आयोजित होगा सेवा सेतु शिविर…
    • भारत में Apple Pay की शुरुआत, Axis Bank क्रेडिट कार्ड से बिना कार्ड निकाले कर सकेंगे पेमेंट…
    • इंस्टाग्राम Supervision फीचर, क्या माता-पिता देख सकते हैं बच्चे का अकाउंट जानें नियम…
    • वाधवा हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा भूमिका धीवर ने एशिया कप इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक विजेता…
    • पारिवारिक दानपत्र का पंजीयन शुल्क 0.8 प्रतिशत से घटकर हुआ मात्र 500 रुपये…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?