रायपुर:- वाधवा हायर सेकेंडरी स्कूल, आनंद नगर, रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा भूमिका धीवर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए Asia Cup 9th International Open Karate Championship–2026 में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर विद्यालय एवं छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया।
यह प्रतिष्ठित कराटे प्रतियोगिता 27 सितंबर 2026 को अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मुंबई में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन Asian Shito-Ryu Seikikai Sports Karate Do Association India द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
भूमिका ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें Certificate of Merit भी प्रदान किया गया।
विद्यालय परिवार ने भूमिका की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने कहा कि भूमिका की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी और उन्हें मेहनत, अनुशासन तथा निरंतर अभ्यास के लिए प्रोत्साहित करेगी।
वाधवा हायर सेकेंडरी स्कूल परिवार को अपनी छात्रा की इस उपलब्धि पर गर्व है।
— वाधवा हायर सेकेंडरी स्कूल,
141 आनंद नगर, रायपुर (छ.ग.)
