नई दिल्ली:- घर में एक छोटा-सा बगीचा या खुला आंगन हर किसी को अच्छा लगता है. आंगन में कई तरह के पौधे होते हैं. घर में पूरी हरियाली बनी रहती है, लेकिन कई बार कुछ छोटी सी गलतियां सांपों को घर के आसपास आने का मौका दे देती है. दरअसल, सांप ऐसे जगहों का ज्यादा पसंद करते हैं जो छिपने के लिए सेफ हो और वहां नमी और खाने के लिए चीजें मिल जाएं. यही कारण है कि ज्यादातर सांप झाड़ियों और बगीचों से ही निकलते हैं. अगर आपके घर के आसपास सांप नजर आ जाता है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. चलिए आपको बताते हैं घर में सांप कैसे आ जाता है और घर से सांप को दूर रखने के आसान तरीके.
घर के पास घास और झाड़ियों को बढ़ने न दें
सांप छिपने के लिए लंबी घास और घनी झाड़ियां देखते हैं, क्योंकि ये जगहे उनके लिए सेफ रहती है. ऐसी जगहों पर उन्हें धूप और शिकार दोनों आसानी से मिल जाते हैं. इसलिए अपने बगीचे की घास समय-समय पर काटते रहें और पौधों की नियमित छंटाई करते रहें. इससे सांपों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी और वे यहां नहीं आएंगे.
कबाड़ जमा न करें
कई लोग अपने घर की बैक साइड पर लकड़ियों का ढेर, पुराने गत्ते, टूटे गमले और अन्य बेकार सामान फेंक देते हैं. ऐसी जगहें ही सांपों के छिपने के लिए सबसे अच्छी होती है. ऐसे में अपने घर या आसपास कबाड़ जमा नहीं करें. नियमित रूप से साफ-सफाई करें.
पौधों का ज्यादा पानी न दें
पौधों को ज्यादा पानी देने से मिट्टी में नमी बढ़ जाती है. इससे कीड़े-मकोड़े और छोटे जीव वहां इकट्ठा होने लगते हैं. जिससे वे जल्दी खींचे चले आते हैं. ऐसे में अपने पौधों को ज्यादा पानी नहीं दें. पौधों की जरूरत के हिसाब से ही पानी दें.
अपने घर के बगीचे और आसपास से सांप को दूर करने के लिए पानी और सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर छिड़काव करें. कई लोग नींबू के रस, पुदीने के तेल या तीखी मिर्च के घोल का भी इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा अपने बगीचे में गेंदा, लेमनग्रास और सिट्रोनेला जैसे पौधे लगाएं. इनकी तेज खुशबू कुछ जीव-जंतुओं को दूर रखने में मदद करते हैं.
