कोरबा के बाद अब कटघोरा में भी मिलेगी उच्च स्तरीय मल्टीस्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाएं, जैन परिवार की स्वास्थ्य सेवा के संकल्प का होगा विस्तार
कटघोरा / क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई शुरुआत होने जा रही है। कोरबा में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुके MJM हॉस्पिटल द्वारा अब कटघोरा में भी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल, कटघोरा का भव्य शुभारंभ 11 नवंबर 2026, बुधवार को किया जाएगा।
नवागांव रोड स्थित नवनिर्मित मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल के शुभारंभ को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होने वाले इस शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों को आमंत्रित किया गया है।
MJM हॉस्पिटल, कोरबा ने अपनी चिकित्सा सेवाओं और जनविश्वास के माध्यम से एक अलग पहचान बनाई है। इसी विश्वास और सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन एवं डॉ. आकांक्षा जैन ने कटघोरा तथा आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को उच्च स्तरीय मल्टीस्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल की है।
इस अस्पताल के प्रारंभ होने से कटघोरा एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए बेहतर स्थानीय विकल्प उपलब्ध होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की यह पहल क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।
“सेवा, समर्पण और विश्वास का नया अध्याय”
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि चिकित्सा केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसी भावना के साथ कोरबा में मिले स्नेह, विश्वास और सहयोग को कटघोरा में विस्तारित करने का संकल्प लिया गया।
शुभारंभ समारोह में शामिल होने के लिए डाक्टर प्रदीप जैन डाॅ प्रिंस जैन डाॅ आकांक्षा जैन एवं समस्त एमजेएम हास्पिटल परिवार ने क्षेत्र वासियों से सादर उपस्थित होकर गरिमा बढाने और आशीर्वाद प्रदान करने अपील की है।
