मध्यप्रदेश:-:मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुधवार को बुलाई गई ये है। इसके साथ ही 18 नवंबर को गांधीसागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक में करीब 11,500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलने की तैयारी है। गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना को बैठक में स्वीकृति दी जाएगी। प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिहाज से इस फैसले को अहम माना जा रहा है।
पर्यावरण, पर्यटन और रोजगार में मिलेगा फायदा
सरकार का कहना है कि इस परियोजना से पर्यावरण, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में फायदा होगा। निर्माण के दौरान करीब 4,000 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया3 गया है। वहीं परियोजना के संचालन और रखरखाव के दौरान लगभग 200 लोगों को स्थायी रोजगार मिलेगा।
डेस्टिनेशन कैबिनेट से क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान
गांधीसागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट के जरिए सरकार जहां क्षेत्र की इस बड़ी परियोजना को गति देने का संदेश देना चाहती है, वहीं पर्यटन के लिहाज से भी इलाके को पहचान दिलाने की तैयारी है। बैठक में अन्य अहम प्रस्तावों पर भी फैसले हो सकते हैं। अब सबकी नजरें 18 नवंबर की बैठक पर टिकी हैं, जहां इस बड़ी परियोजना पर औपचारिक मुहर लगने की उम्मीद है।
