Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » सिर्फ मीठा खाने से नहीं होती डायबिटीज, जानिए 7 आम गलतफहमियों की सच्चाई…
    समाचार

    सिर्फ मीठा खाने से नहीं होती डायबिटीज, जानिए 7 आम गलतफहमियों की सच्चाई…

    By Tv36 HindustanNovember 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- अधूरी जानकारी और भ्रम की वजह से बिगड़ रही मरीजों की हालतनई दिल्ली, 14 नवंबर 2026: दुनिया भर में मधुमेह यानी डायबिटीज जितनी तेजी से अपने पैर पसार रही है, उससे कहीं ज्यादा तेजी से इससे जुड़े भ्रम और गलत धारणाएं समाज में फैल रही हैं।

    विश्व मधुमेह दिवस 2026 के खास मौके पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को आगाह किया है कि अधूरी जानकारी और सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने के कारण कई मरीज सही समय पर इलाज नहीं करा पाते। नतीजतन, उनकी हालत गंभीर हो जाती है।

    पूरे विश्व में 14 नवंबर को World Diabetes Day मनाया जाता है। तो आइए World Diabetes Day 2026 के मौके पर जानते हैं डायबिटीज से जुड़े ऐसे ही 7 सबसे बड़े मिथक और उनके पीछे का असली वैज्ञानिक सच, जो आपको इस बीमारी से बचाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं…..

    1. क्या सिर्फ ज्यादा मीठा खाने से ही डायबिटीज होती है?
      लोगों के बीच यह सबसे आम धारणा है, लेकिन अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन (ADA) के मुताबिक अकेले चीनी या मिठाई खाना डायबिटीज की सीधी वजह नहीं है। टाइप-1 डायबिटीज एक ऑटोइम्यून स्थिति है, जबकि टाइप-2 डायबिटीज आनुवंशिकता (जेनेटिक्स), मोटापे, शारीरिक मेहनत की कमी और खराब जीवनशैली से होती है।

    हालांकि, बहुत ज्यादा मीठा खाने से वजन बढ़ता है, जो टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को जरूर बढ़ा देता है। इसके अलावा, यह सोचना भी गलत है कि डायबिटीज होने पर मीठा और कार्बोहाइड्रेट पूरी तरह बंद कर देना चाहिए। मेडलाइनप्लस के अनुसार, संतुलित खान-पान और कसरत के साथ कभी-कभार सीमित मात्रा में मीठा और नियंत्रित मात्रा में रोटी-चावल जैसे साबुत अनाज खाए जा सकते हैं।

    मिठाई, डायबिटीज, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
    2. सिर्फ मोटे लोगों को होती है बीमारी ?
    अक्सर लोग मानते हैं कि डायबिटीज सिर्फ ज्यादा वजन वाले लोगों को होती है, लेकिन सामान्य या दुबले-पतले लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। आनुवंशिक कारणों, तनाव, नींद की कमी या पेट के आसपास जमा आंतरिक चर्बी (विसरल फैट) की वजह से पतले लोगों में भी इंसुलिन रेजिस्टेंस पनप सकता है।

    1. क्या गुड़-शहद पूरी तरह सुरक्षित हैं?
      इसी तरह, चीनी की जगह गुड़ या शहद को सुरक्षित मानकर खूब खाना भी एक बड़ा भ्रम है। भले ही गुड़ और शहद में कुछ खनिज तत्व होते हैं, लेकिन शरीर में जाने के बाद ये भी चीनी की तरह ही ग्लूकोज में बदलते हैं और ब्लड शुगर को उतनी ही तेजी से बढ़ाते हैं।
    2. परिवार में किसी को नहीं है तो मुझे भी नहीं होगी डायबिटीज
      कई लोग यह सोचकर बेफिक्र रहते हैं कि उनके परिवार में किसी को डायबिटीज नहीं है, इसलिए उन्हें भी यह बीमारी नहीं होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि फैमिली हिस्ट्री होने से जोखिम जरूर बढ़ता है, लेकिन बिना किसी पारिवारिक इतिहास के भी डायबिटीज हो सकती है। आज के दौर में गलत खान-पान, घंटों एक ही जगह बैठे रहने की आदत और बढ़ते मानसिक तनाव के कारण ऐसे हजारों लोगों में डायबिटीज सामने आ रही है, जिनके परिवार में पहले कभी किसी को यह समस्या नहीं रही।
    3. इंसुलिन शुरू होना बीमारी का आखिरी स्टेज है
      ड्यूक हेल्थ के विशेषज्ञों के मुताबिक, यह सोचना बिल्कुल गलत है कि डॉक्टर ने इंसुलिन शुरू किया है तो बीमारी आखिरी स्टेज पर पहुंच गई है। टाइप-2 डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें समय के साथ पैंक्रियाज इंसुलिन बनाना कम कर देता है। ऐसे में इंसुलिन लेना इलाज की हार नहीं, बल्कि शरीर के अंगों को बचाने का सबसे कारगर तरीका है।
    4. शुगर लेवल नॉर्मल हो तो दवा बंद कर दें
      कभी-कभी शुगर नॉर्मल आने पर खुद से दवा बंद करना भी भारी पड़ सकता है। दवाइयों और परहेज से शुगर कंट्रोल में रहती है, बीमारी जड़ से खत्म नहीं होती। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा छोड़ने से शुगर अचानक खतरनाक स्तर तक बढ़ सकती है।
    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article59 मिनट में मिल सकता है PSB लोन का अप्रूवल, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज…
    Next Article Airtel-Jio यूजर्स को लग सकता है महंगे रिचार्ज का झटका, सुनील मित्तल ने बताया मोबाइल प्लान का खर्च…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    Airtel-Jio यूजर्स को लग सकता है महंगे रिचार्ज का झटका, सुनील मित्तल ने बताया मोबाइल प्लान का खर्च…

    November 13, 2026

    59 मिनट में मिल सकता है PSB लोन का अप्रूवल, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज…

    November 13, 2026

    मुख्यमंत्री निवास में 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा…

    November 13, 2026

    PUBG Mobile Flash हुआ लॉन्च, इतने GB से कम डाउनलोड साइज के साथ मिलेगा पुराना गेमिंग एक्सपीरियंस…

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • Airtel-Jio यूजर्स को लग सकता है महंगे रिचार्ज का झटका, सुनील मित्तल ने बताया मोबाइल प्लान का खर्च…
    • सिर्फ मीठा खाने से नहीं होती डायबिटीज, जानिए 7 आम गलतफहमियों की सच्चाई…
    • 59 मिनट में मिल सकता है PSB लोन का अप्रूवल, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज…
    • मुख्यमंत्री निवास में 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा…
    • PUBG Mobile Flash हुआ लॉन्च, इतने GB से कम डाउनलोड साइज के साथ मिलेगा पुराना गेमिंग एक्सपीरियंस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?