कोरबा / जिले मेंअपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में प्रार्थी शत्रुहन कुमार सोनी, निवासी छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, कार्यालय कार्यपालन अभियंता, तुलसीनगर कोरबा की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान आरोपी हरीश कुमार साहू को उसके निवास से थाना लाकर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा संभागीय कार्यालय स/सं संभाग कोरबा, तुलसीनगर में लाइन परिचालक के पद पर कार्यरत रहते हुए कर्मचारी की ग्रेच्युटी, दीपावली बोनस एवं अनुग्रह राशि कुल ₹56,065/- को आरटीजीएस के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर कर गबन करना स्वीकार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा का घटित होना पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कोरबा पुलिस की अपील :
किसी भी प्रकार कीvसंदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 में दें।
