नई दिल्ली:- बजाज ऑटो ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक Bajaj Pulsar RS200 का अपडेटेड 2026 मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नई बाइक में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें 5 इंच का TFT कलर डिस्प्ले, नए राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और USD फ्रंट फोर्क जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। कंपनी ने बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,98,441 रुपये (दिल्ली) रखी है।
5 इंच का TFT डिस्प्ले और Google Maps की सुविधा
नई Pulsar RS200 का सबसे बड़ा अपडेट इसका 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। पुराने कलर LCD डिस्प्ले की जगह अब नया TFT स्क्रीन दिया गया है। इसमें Google Maps मिररिंग की सुविधा मिलती है, जिससे राइडर बाइक की स्क्रीन पर ही नेविगेशन की जानकारी देख सकते हैं।
इसके अलावा बाइक में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर, हैजार्ड लाइट स्विच और Panic Brake Alert जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस में भी बदलाव
नई Pulsar RS200 में 199.5cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। अपडेट के बाद यह इंजन 25.5 PS की पावर और 18.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी (ETB) तकनीक दी गई है, जिसकी मदद से अलग-अलग राइडिंग मोड मिलते हैं।
बाइक में Sport, Road, Rain, Off-Road और Tour समेत पांच राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसके साथ ट्रैक्शन कंट्रोल और स्पोर्ट्स क्विकशिफ्टर भी मिलता है।
सस्पेंशन और टायर में भी अपडेट
नई बाइक में आगे की तरफ 37mm USD (Upside Down) फ्रंट फोर्क दिया गया है। वहीं पीछे 140/70-R17 रेडियल टायर मिलता है। इन बदलावों से बाइक की हैंडलिंग और राइडिंग अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है।
कितनी है नई Pulsar RS200 की कीमत?
अपडेटेड Bajaj Pulsar RS200 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,98,441 रुपये (दिल्ली) रखी गई है। यह पुराने मॉडल की तुलना में करीब 16,773 रुपये महंगी है। बाइक का स्पोर्टी डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है, जबकि इसके फीचर्स और तकनीक को पहले से ज्यादा आधुनिक बनाया गया है।
