Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ा महंगा, ये फाइल डाउनलोड करते ही बैंक अधिकारी के खाते से उड़ाए 9.49 लाख रुपये…
    समाचार

    गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ा महंगा, ये फाइल डाउनलोड करते ही बैंक अधिकारी के खाते से उड़ाए 9.49 लाख रुपये…

    By Tv36 HindustanNovember 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :-:बिलासपुर में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वॉशिंग मशीन ठीक कराने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर तलाशना बैंक ऑफ बड़ौदा के एक अधिकारी को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने कंपनी का प्रतिनिधि बनकर अधिकारी को वॉट्सऐप पर APK फाइल भेजी और उसे डाउनलोड करवा लिया। इसके बाद मोबाइल को हैक कर अलग-अलग UPI ट्रांजैक्शन के जरिए बैंक खाते से 9 लाख 49 हजार 364 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर रेंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    कस्टमर केयर के नाम पर बिछाया ठगी का जाल
    पुलिस के मुताबिक, सरकंडा के विवेकानंद नगर मोपका निवासी विपीन किशोर कुजूर (51) बैंक ऑफ बड़ौदा की रहंगी-चकरभाठा शाखा में ज्वाइंट कस्टोडियन अधिकारी हैं। उनकी वॉशिंग मशीन खराब हो गई थी। इसे ठीक कराने के लिए उन्होंने 1 नवंबर को गूगल पर कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया।
    सर्च के दौरान मिले नंबर पर कॉल करने पर एक व्यक्ति ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने शिकायत दर्ज करने के बहाने वॉट्सऐप पर APK फाइल भेजी और उसे डाउनलोड करने को कहा। अधिकारी ने फाइल डाउनलोड कर उसमें अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया। इसके बाद शिकायत दर्ज नहीं हुई और ठगों ने उनके मोबाइल पर नियंत्रण हासिल कर लिया।

    तीन दिन में खाते से निकाले 9.49 लाख रुपये
    कुछ दिनों बाद अधिकारी के मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि 13 से 15 नवंबर के बीच अलग-अलग UPI ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से कुल 9 लाख 49 हजार 364 रुपये निकाल लिए गए हैं।
    इसके बाद पीड़ित ने साइबर रेंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    OTP और अनजान APK फाइल से रहें सावधान
    साइबर एक्सपर्ट प्रभाकर तिवारी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारी, कंपनी कर्मचारी या परिचित बनकर कोई OTP, पासवर्ड या बैंक खाते से जुड़ी जानकारी मांगे तो उसे साझा न करें। अनजान लिंक और APK फाइल डाउनलोड करने से भी बचें।

    SSP ने भी लोगों से की सतर्क रहने की अपील
    एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि साइबर ठग अक्सर लोगों पर जल्द फैसला लेने का दबाव बनाते हैं। ऑनलाइन नौकरी, निवेश में ज्यादा मुनाफा, इनाम, गेमिंग और आकर्षक ऑफर के नाम पर आने वाले संदेशों की पहले जांच करनी चाहिए।

    उन्होंने कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करने से पहले संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से उसकी पुष्टि करने की अपील की है, ताकि फर्जी नंबरों के जरिए होने वाली साइबर ठगी से बचा जा सके।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा ये जिला…
    Next Article राजधानी में बढ़ी ठिठुरन, उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, 7 जिलों में बारिश का अलर्ट…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को…

    November 21, 2026

    राजधानी में बढ़ी ठिठुरन, उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, 7 जिलों में बारिश का अलर्ट…

    November 21, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा ये जिला…

    November 21, 2026

    भारत मंडपम में प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा…

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को…
    • राजधानी में बढ़ी ठिठुरन, उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, 7 जिलों में बारिश का अलर्ट…
    • गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ा महंगा, ये फाइल डाउनलोड करते ही बैंक अधिकारी के खाते से उड़ाए 9.49 लाख रुपये…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा ये जिला…
    • भारत मंडपम में प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?