Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » अब बौनापन भी दिव्यांगता की श्रेणी में शामिल, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला ,नए दिशानिर्देश जारी…
    समाचार

    अब बौनापन भी दिव्यांगता की श्रेणी में शामिल, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला ,नए दिशानिर्देश जारी…

    By Tv36 HindustanNovember 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- केंद्र सरकार ने दिव्यांगजनों के अधिकारों और सुविधाओं से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब बौनेपन (Dwarfism) को भी दिव्यांगता के आकलन की श्रेणी में शामिल किया गया है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने 18 नवंबर 2026 को संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं। ये नए मानक मार्च 2024 में जारी दिशानिर्देशों का स्थान लेंगे।

    भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, 147 सेंटीमीटर (लगभग 4 फीट 10 इंच) से कम लंबाई वाले वयस्कों को बौनेपन की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। नए मानकों के तहत लंबाई में प्रत्येक एक इंच की कमी पर पूरे शरीर के संदर्भ में 4 प्रतिशत स्थायी शारीरिक दिव्यांगता का आकलन किया जाएगा। हालांकि, इससे जुड़ी हड्डियों की विकृतियों का मूल्यांकन अलग से किया जाएगा और उसके आधार पर दिव्यांगता का कुल प्रतिशत निर्धारित होगा।
    सरकार के इस फैसले से बौनेपन की स्थिति से जूझ रहे लोगों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र और विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (UDID) प्राप्त करने के लिए निर्धारित मानकों के तहत आकलन कराने का अवसर मिलेगा। प्रमाणपत्र जारी करने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा निर्धारित योग्य एवं अनुभवी प्रमाणन अधिकारियों की होगी।

    गौरतलब है कि संशोधित दिशानिर्देश केवल बौनेपन तक सीमित नहीं हैं। इनमें चलने-फिरने संबंधी दिव्यांगता, दृष्टिबाधा, श्रवणबाधा, वाणी एवं भाषा संबंधी दिव्यांगता, सीखने संबंधी अक्षमता, बौद्धिक दिव्यांगता, ऑटिज्म, मानसिक बीमारी, रक्त विकार, बहु-दिव्यांगता और दीर्घकालिक तंत्रिका संबंधी विकारों के आकलन के मानक भी संशोधित किए गए हैं।
    केंद्र सरकार का यह कदम दिव्यांगता के आकलन को अधिक व्यवस्थित और स्पष्ट बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे बौनेपन से प्रभावित लोगों को भी निर्धारित नियमों के तहत सरकारी मान्यता और दिव्यांगता संबंधी पात्र सुविधाओं का लाभ पाने का रास्ता मिलेगा।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, राज निदिमोरू के साथ बेटे का किया स्वागत, नाम रखा …
    Next Article मुख्यमंत्री साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    राशन के लिए अब डिजिटल पहचान जरूरी, 14 लाख हितग्राहियों का होगा सत्यापन…

    November 22, 2026

    शादी के सीजन में गैस सिलेंडर के दाम पर बड़ा अपडेट, जानें ये कीमत..

    November 22, 2026

    ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला, सोमवार से सुबह 9 बजे से लगेंगी नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं…

    November 22, 2026

    भारत और पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, कुछ ही देर में होगा टॉस…

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राशन के लिए अब डिजिटल पहचान जरूरी, 14 लाख हितग्राहियों का होगा सत्यापन…
    • शादी के सीजन में गैस सिलेंडर के दाम पर बड़ा अपडेट, जानें ये कीमत..
    • ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला, सोमवार से सुबह 9 बजे से लगेंगी नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं…
    • भारत और पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, कुछ ही देर में होगा टॉस…
    • मुख्यमंत्री साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?