Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » कर्मचारियों के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुरानी नौकरी भी पेंशन में जुड़ेगी, इतने ब्याज का भी आदेश…
    समाचार

    कर्मचारियों के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुरानी नौकरी भी पेंशन में जुड़ेगी, इतने ब्याज का भी आदेश…

    By Tv36 HindustanNovember 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार के साल 2021 और 2025 में बनाए गए दो पेंशन कानूनों को असंवैधानिक घोषित करते हुए रद्द कर दिया है। इन कानूनों के कारण उन कर्मचारियों की पुरानी सेवा को पेंशन की गणना में शामिल नहीं किया जा रहा था, जिन्होंने शुरुआत में दैनिक वेतनभोगी, मस्टर रोल, अस्थायी या वर्क-चार्ज कर्मचारी के रूप में काम किया था और बाद में नियमित कर दिए गए थे।
    सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से ऐसे पात्र कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को बड़ी राहत मिली है। अब नियमित होने से पहले की सेवा को भी पेंशन के लिए अर्हक सेवा में शामिल करने का दावा किया जा सकेगा। अदालत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पात्र कर्मचारियों के दावों पर आवेदन मिलने के छह महीने के भीतर फैसला लिया जाए। वहीं, निर्धारित समय के बाद भुगतान में देरी होने पर 9 प्रतिशत सालाना साधारण ब्याज देना होगा।

    यह फैसला 18 नवंबर 2026 को जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने सुनाया।

    2021 और 2025 के पेंशन कानूनों को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों किया रद्द?
    दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2021 और 2025 में ऐसे कानून बनाए थे, जिनके जरिए नियमित नियुक्ति से पहले की कुछ श्रेणियों की सेवा को पेंशन के लिए अर्हक सेवा मानने से बाहर रखा गया था।

    इसका असर उन कर्मचारियों पर पड़ रहा था, जिन्होंने कई वर्षों तक सरकारी विभागों में दैनिक वेतन, मस्टर रोल, अस्थायी या वर्क-चार्ज व्यवस्था के तहत काम किया और बाद में किसी निर्धारित योजना के तहत नियमित हुए।

    सरकार का रुख था कि नियमित होने से पहले की सेवा को पेंशन की गणना में शामिल नहीं किया जा सकता। इस व्यवस्था को कर्मचारियों ने अदालत में चुनौती दी थी।

    मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश क्वालिफाइंग सर्विस फॉर पेंशन एंड वैलिडेशन एक्ट, 2021 और उत्तर प्रदेश एंटाइटलमेंट टू पेंशन एंड वैलिडेशन एक्ट, 2025 को संविधान के खिलाफ घोषित कर दिया।
    सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिन कर्मचारियों की सेवाएं किसी विधिवत बनाई गई योजना के तहत नियमित की गई हैं, उन्हें केवल इस आधार पर पेंशन संबंधी लाभों से वंचित नहीं किया जा सकता कि उनकी शुरुआती नियुक्ति नियमित पद पर नहीं हुई थी।

    अदालत के अनुसार, नियमितीकरण के बाद कर्मचारी नियमित सेवा व्यवस्था का हिस्सा बन जाता है। ऐसे में उसकी शुरुआती नियुक्ति की प्रकृति का हवाला देकर पहले की सेवा को पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    इस फैसले से उन कर्मचारियों को राहत मिलने का रास्ता खुला है, जिन्होंने नियमित होने से पहले लंबे समय तक सरकारी विभागों में काम किया था।
    अदालत ने पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपनी पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों के लिए संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी के पास दावा प्रस्तुत करने की अनुमति दी है।

    इसके लिए कर्मचारियों को अपनी पुरानी सेवा और नियमितीकरण से जुड़े जरूरी दस्तावेज देने होंगे। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारी को छह महीने के भीतर मामले की जांच कर निर्णय लेना होगा।

    यदि कर्मचारी का दावा सही पाया जाता है, तो उसे नियमानुसार पेंशन और अन्य देय सेवानिवृत्ति लाभ दिए जाएंगे।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से प्रदेश में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से प्रदेश में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान…

    November 24, 2026

    मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर कोमुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात…

    November 24, 2026

    वैभव सूर्यवंशी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, महज 52 गेंदों में जड़ दिया सबसे तेज दोहरा शतक, इतने छक्कों से मचाया तहलका…

    November 24, 2026

    अब साइबर ठग नहीं उड़ा पाएंगे पैसा एक क्लिक में बंद होंगे खाते से पैसे निकलने के सभी रास्ते, RBI ला रहा…

    November 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कर्मचारियों के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुरानी नौकरी भी पेंशन में जुड़ेगी, इतने ब्याज का भी आदेश…
    • आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से प्रदेश में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान…
    • मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर कोमुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात…
    • वैभव सूर्यवंशी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, महज 52 गेंदों में जड़ दिया सबसे तेज दोहरा शतक, इतने छक्कों से मचाया तहलका…
    • अब साइबर ठग नहीं उड़ा पाएंगे पैसा एक क्लिक में बंद होंगे खाते से पैसे निकलने के सभी रास्ते, RBI ला रहा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?