Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय…
    छत्तीसगढ

    रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय…

    By Tv36 HindustanNovember 28, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपराएं और सामाजिक एकजुटता हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं। रौतिया समाज ने अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, रीति-रिवाजों और परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी सहेजकर रखा है। हमारी सरकार समाज की इस गौरवशाली विरासत के संरक्षण और संवर्धन के साथ सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कंडोरा में आयोजित सोहराई करमा महोत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही।
    इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा मद से 50-50 लाख रुपये की लागत से निर्मित अखिल भारतीय रौतिया समाज भवन एवं अखरा विकास कार्यों का लोकार्पण कर समाज को एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने समाज की मांग पर सामाजिक भवन परिसर में स्थायी मंच एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण की भी घोषणा की।

    महोत्सव में पहुंचने पर रौतिया समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री श्री साय का पारंपरिक करमा नृत्य, तिलक-चंदन और गजमाला से आत्मीय स्वागत किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने सोहराई करमा महोत्सव एवं नवनिर्मित समाज भवन के लोकार्पण पर समाज के सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निर्मित यह भव्य सामाजिक भवन समाज की एकता, संगठन और रचनात्मक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहां सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कारों और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि रौतिया समाज ने अपनी सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रखते हुए सनातन संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज की एकजुटता और परंपराओं के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और नई पीढ़ी को आधुनिक अवसरों से जोड़ते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
    तीन वर्षों में जनकल्याण और विकास के संकल्पों को किया साकार

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आगामी 13 दिसंबर को राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इन तीन वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने और प्रदेश के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य किया गया है।

    उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों माताओं-बहनों के जीवन में खुशहाली ला रही है। योजना के अंतर्गत अब तक 33 किश्तों में 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है। यह आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
    किसानों की सुविधा के लिए 360 नए धान खरीदी केंद्र

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान करते हुए उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। खरीदी केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

    उन्होंने कहा कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। किसानों को धान खरीदी के अंतर की राशि भी उनके खातों में अंतरित की जाएगी। सरकार का प्रयास है कि अन्नदाताओं को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और खेती-किसानी अधिक लाभकारी बने।
    तीर्थ दर्शन से लेकर डिजिटल सेवाओं तक आम नागरिकों को मिल रही सुविधा

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रही है। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अब तक 55 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का अवसर मिला है। वहीं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से 10 हजार से अधिक बुजुर्ग तीर्थयात्रा का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 प्रारंभ किया गया है। इससे 8 हजार से अधिक अधिकारी जुड़े हुए हैं, ताकि नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को 900 से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत को अटल डिजिटल सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। अब तक प्रदेश के 6 हजार गांवों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। इससे ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ अपने गांव के समीप ही मिल रहा है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है। सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सरलता और समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
    रौतिया समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

    कार्यक्रम में अखिल भारतीय रौतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओ.पी. साय ने समाज भवन एवं अखरा विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से समाज को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। इससे समाज की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलने के साथ सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाई मिलेगी। उन्होंने बताया कि रौतिया समाज की विशेष रूप से सरगुजा एवं रायगढ़ अंचल में उल्लेखनीय उपस्थिति है।

    रौतिया समाज के कोषाध्यक्ष श्री विद्याचरण सिंह ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि नवनिर्मित समाज भवन सामाजिक एकता और भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भवन समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। श्रीमती संयोगिता सिंह ने जशपुर राजपरिवार और रौतिया समाज के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज ने अपनी रीति-रिवाजों और परंपराओं को जीवंत रखकर सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाया है। श्री विश्वनाथ सिंह ने कहा कि रौतिया समाज की परंपराएं जशपुर की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणादायी हैं।
    इस अवसर पर अखिल भारतीय रौतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओ.पी. साय, जिला अध्यक्ष श्री रंजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह, श्रीमती संयोगिता सिंह, श्री विश्वनाथ सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, रौतिया समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीएम के अंबिकापुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी,जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बंद और कहां होगी पार्किंग…
    Next Article कार्यस्थल पर प्रशिक्षण के माध्यम से वेदांता पावर ने मानवाधिकारों और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को दिया बढ़ावा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    कार्यस्थल पर प्रशिक्षण के माध्यम से वेदांता पावर ने मानवाधिकारों और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को दिया बढ़ावा…

    November 28, 2026

    सीएम के अंबिकापुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी,जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बंद और कहां होगी पार्किंग…

    November 28, 2026

    1 से 14 दिसंबर तक वजन त्यौहार का आयोजन, बच्चों के पोषण स्तर की होगी पहचान कलेक्टर दुदावत ने सहभागिता निभाने की अपील

    November 28, 2026

    अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर कोरबा में बाल विवाह सूचना पर त्वरित कार्रवाही रुकवाया गया विवाह!अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा

    November 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कार्यस्थल पर प्रशिक्षण के माध्यम से वेदांता पावर ने मानवाधिकारों और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को दिया बढ़ावा…
    • रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय…
    • सीएम के अंबिकापुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी,जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बंद और कहां होगी पार्किंग…
    • 1 से 14 दिसंबर तक वजन त्यौहार का आयोजन, बच्चों के पोषण स्तर की होगी पहचान कलेक्टर दुदावत ने सहभागिता निभाने की अपील
    • अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर कोरबा में बाल विवाह सूचना पर त्वरित कार्रवाही रुकवाया गया विवाह!अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?