Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » BMW की इस सुपरबाइक की कीमत में आ जाएगा नोएडा में 2 BHK फ्लैट 218 HP की ताकत, 300 KM की रफ्तार और ऐसे हैं फीचर्स…
    समाचार

    BMW की इस सुपरबाइक की कीमत में आ जाएगा नोएडा में 2 BHK फ्लैट 218 HP की ताकत, 300 KM की रफ्तार और ऐसे हैं फीचर्स…

    By Tv36 HindustanNovember 29, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- लग्जरी कारों की तरह अब प्रीमियम सुपरबाइक्स का बाजार भी तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच BMW Motorrad ने भारतीय बाजार में अपनी नई और बेहद दमदार रेसिंग सुपरबाइक BMW M 1000 RR लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59.90 लाख रुपये रखी गई है। कीमत इतनी ज्यादा है कि इस बजट में नोएडा जैसे शहर में 2 BHK का फ्लैट खरीदने का विकल्प भी तलाशा जा सकता है। खास बात यह है कि कंपनी ने भारतीय बाजार में इस बाइक के साथ M Competition Package को भी स्टैंडर्ड रखा है। बाइक की बुकिंग देशभर में BMW Motorrad की अधिकृत डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। यह बाइक पूरी तरह विदेश में तैयार होकर भारत लाई जाएगी।

    59.90 लाख रुपये है शुरुआती कीमत
    BMW M 1000 RR कंपनी की सबसे खास और ट्रैक परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर तैयार की गई सुपरबाइक्स में शामिल है। भारत में इसकी कीमत 59,90,000 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी इसे Completely Built-Up Unit (CBU) के रूप में भारत ला रही है। इसका मतलब है कि बाइक को विदेश में पूरी तरह तैयार करके भारतीय बाजार में आयात किया जाएगा। इस बार भारतीय ग्राहकों को M Competition Package अलग से खरीदने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि इसे बाइक में स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किया गया है। बाइक को Blackstorm Metallic पेंट और BMW M के खास ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है।

    999cc इंजन से निकलती है 218 HP की ताकत

    नई BMW M 1000 RR में 999cc का अपडेटेड इनलाइन-फोर सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 14,500 rpm पर 218 HP की पावर और 11,100 rpm पर 113 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। पुराने मॉडल के मुकाबले इसमें 6 HP की अतिरिक्त ताकत दी गई है। इंजन के सिलेंडर हेड, पोर्ट डिजाइन और कंबशन चैंबर में बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा हल्के टाइटेनियम वाल्व और अपडेटेड एग्जॉस्ट सिस्टम भी लगाया गया है। बाइक की टॉप स्पीड 300 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा बताई गई है। यह आंकड़ा इसे भारत में उपलब्ध सबसे खास हाई-परफॉर्मेंस सुपरबाइक्स में शामिल करता है।

    नए M Winglets 3.0 से मिलेगी बेहतर स्थिरता

    इस सुपरबाइक के डिजाइन में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें नया फ्रंट फेयरिंगका और कार्बन फाइबर से तैयार M Winglets 3.0 दिए गए हैं। तेज रफ्तार में ये विंगलेट्स बाइक को ज्यादा डाउनफोर्स देने में मदद करते हैं, जिससे राइडर को बेहतर स्थिरता मिलती है। खासतौर पर रेस ट्रैक पर तेजी से बाइक मोड़ने और अचानक एक्सीलरेशन के दौरान इसका फायदा मिलता है। इसके अलावा बाइक के चेसिस और इंजन माउंटिंग में भी बदलाव किए गए हैं, ताकि तेज रफ्तार पर हैंडलिंग बेहतर बनी रहे।

    Slide Control और Brake Slide Assist जैसे एडवांस फीचर्स

    BMW ने नई M 1000 RR में कई आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स शामिल किए हैं। इसमें Slide Control और Brake Slide Assist जैसी तकनीक मिलती है। ये सिस्टम स्टीयरिंग-एंगल सेंसर की मदद से काम करते हैं। Dynamic Traction Control में Slide Control फीचर दिया गया है, जो रेस ट्रैक पर नियंत्रित तरीके से स्लाइड करने में मदद करता है। वहीं Brake Slide Assist, BMW Race ABS Pro के साथ मिलकर काम करता है और ब्रेकिंग के दौरान बाइक पर नियंत्रण बनाए रखने में सहायता करता है। इसमें नया Slick ABS Pro मोड भी दिया गया है, जिसे खासतौर पर रेसिंग ट्रैक के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

    58 डिग्री में घूमेगा M Short-Stroke Throttle

    बाइक में M Short-Stroke Throttle भी दिया गया है। इसका रोटेशन एंगल घटाकर 58 डिग्री कर दिया गया है। इसका फायदा यह है कि राइडर को पूरी पावर हासिल करने के लिए कलाई को ज्यादा घुमाने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे तेज एक्सीलरेशन के दौरान बेहतर प्रतिक्रिया मिलती है। हालांकि इन सभी रेसिंग फीचर्स का पूरा फायदा प्रशिक्षित राइडर को ट्रैक पर ही मिलता है।

    M Competition Package में मिलेंगे कार्बन फाइबर पार्ट्स

    भारतीय बाजार में मिलने वाली BMW M 1000 RR में M Competition Package स्टैंडर्ड है। इसके तहत M Carbon Wheels, कार्बन फाइबर बॉडी पार्ट्स और हल्का M Footrest System दिया गया है। कंपनी के मुताबिक फुटरेस्ट सिस्टम का वजन लगभग 220 ग्राम कम किया गया है। इसके अलावा DLC कोटिंग वाली M Endurance Chain और एनोडाइज्ड स्विंगआर्म पिवोट पॉइंट भी मिलता है। रेसिंग के शौकीनों के लिए M GPS Laptrigger का एक्टिवेशन कोड भी दिया जाता है, जिसकी मदद से ट्रैक पर लैप टाइम रिकॉर्ड किया जा सकता है।

    194 किलो वजन और 3 साल की वारंटी

    नई BMW M 1000 RR का अनलोडेड वजन 194 किलोग्राम है। इसमें 16.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसकी सीट की ऊंचाई 865 मिलीमीटर है। कंपनी इस सुपरबाइक के साथ 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी दे रही है, जिसे अतिरिक्त विकल्प के जरिए 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

    कुल मिलाकर BMW M 1000 RR उन ग्राहकों के लिए तैयार की गई है, जो सामान्य बाइक से आगे बढ़कर रेसिंग स्तर की तकनीक और परफॉर्मेंस चाहते हैं। 59.90 लाख रुपये की कीमत इसे आम खरीदारों की पहुंच से काफी दूर रखती है, लेकिन इसके इंजन, कार्बन फाइबर पार्ट्स और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स इसे लग्जरी सुपरबाइक की दुनिया में एक खास पहचान देते हैं।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article“चीक समाज की समृद्ध परंपराओं और सामाजिक उत्थान के प्रयासों को सरकार का पूरा सहयोग मुख्यमंत्री साय…
    Next Article बॉक्स ऑफिस पर रामायण का तूफान इस फिल्म को भी पछाड़ बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, दंगल से अब भी पीछे…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सर्दियों में रोज खाएं अमरूद, विटामिन C से भरपूर यह फल इम्युनिटी से लेकर पाचन तक है फायदेमंद…

    November 29, 2026

    दो-तिहाई किशोरों में विटामिन B12 की कमी, पेरेंट्स डाइट में शामिल करें ये चीजें…

    November 29, 2026

    बॉक्स ऑफिस पर रामायण का तूफान इस फिल्म को भी पछाड़ बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, दंगल से अब भी पीछे…

    November 29, 2026

    “चीक समाज की समृद्ध परंपराओं और सामाजिक उत्थान के प्रयासों को सरकार का पूरा सहयोग मुख्यमंत्री साय…

    November 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सर्दियों में रोज खाएं अमरूद, विटामिन C से भरपूर यह फल इम्युनिटी से लेकर पाचन तक है फायदेमंद…
    • दो-तिहाई किशोरों में विटामिन B12 की कमी, पेरेंट्स डाइट में शामिल करें ये चीजें…
    • बॉक्स ऑफिस पर रामायण का तूफान इस फिल्म को भी पछाड़ बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, दंगल से अब भी पीछे…
    • BMW की इस सुपरबाइक की कीमत में आ जाएगा नोएडा में 2 BHK फ्लैट 218 HP की ताकत, 300 KM की रफ्तार और ऐसे हैं फीचर्स…
    • “चीक समाज की समृद्ध परंपराओं और सामाजिक उत्थान के प्रयासों को सरकार का पूरा सहयोग मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?