Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » CM ममता बनर्जी का मुंबई दौरा काफी सुर्खियां पर राष्ट्रगान मे बैठकर गाया मुंबई के BJP नेता ने दर्ज कराई FIR
    गैजेट

    CM ममता बनर्जी का मुंबई दौरा काफी सुर्खियां पर राष्ट्रगान मे बैठकर गाया मुंबई के BJP नेता ने दर्ज कराई FIR

    By Tv 36 HindustanDecember 3, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई Mumbai : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का मुंबई दौरा काफी सुर्खियां बंटोर रहा है. इसी बीच खबर आ रही है कि मुंबई के एक बीजेपी नेता ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करा दी है. FIR में आरोप लगाया गया है कि ममता बनर्जी ने राष्ट्रगान का अनादर किया है. आरोप है कि एक कार्यक्रम के दौरान ममता ने कुर्सी पर बैठे-बैठे ही राष्ट्रगान गाया और उसके आदर में खड़ा होना जरूरी नहीं समझा.

    इतना ही नहीं बैठे-बैठे भी ममता ने राष्ट्रगान पूरा नहीं गया और 4-5 लाइनों के बाद ही चुप हो गयी थीं.इससे पहले पश्च‍िम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के प्रति हमदर्दी जताई है. ममता बनर्जी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि शाहरुख खान को निशाना बनाया गया है. मुंबई दौरे पर बुधवार को सीएम ममता बनर्जी ने सिविल सोसायटी मेंबर्स के सामने एक्टर शाहरुख खान के सपोर्ट में बयान दिया.

    यहां उन्होंने नेताओं, सोशल एक्ट‍िव‍िस्ट्स, पूर्व हाई कोर्ट जजेज, सेल‍िब्रिटीज और लाखों लोगों की मौजूदगी में यह स्टेटमेंट दिया. उन्होंने रूल‍िंग पार्टी बीजेपी को क्रूर पार्टी करार दिया.सीएम ने लोगों से एकजुट होने की अपील की और उनसे सलाह और सही मार्गदर्शन भी मांगा. ममता बनर्जी ने कहा ‘महेश जी आपको भी निशाना बनाया गया था, शाहरुख खान को भी.

    अगर हमें जीतना है, तो हमें लड़ना होगा, मुंह खोलना होगा. आप हमारा मार्गदर्शन करें और एक पॉल‍िट‍िकल पार्टी की तरह हमें सलाह दें.’ ममता बनर्जी के बयान के बाद डायरेक्टर महेश भट्ट ने उन्हें ‘उम्मीद की किरण’ कहकर सीएम की तारीफ की.

    कांग्रेस पार्टी को भी नहीं बख्शा
    ममता बनर्जी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी बुधवार को दो टूक अंदाज में तंज कसा और उसके अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर दिए. ममता ने NCP चीफ शरद पवार से मिलने के बाद कांग्रेस नेतृत्व वाले UPA को लेकर कहा कि अब यूपीए कोई गठबंधन नहीं है.

    यह खत्म हो चुका है. उन्होंने राहुल का नाम लिए बिना कहा कि अगर कोई कुछ करता नहीं है, विदेश में रहता है तो कैसे चलेगा, इसीलिए हमें कई दूसरे राज्यों में जाना पड़ा है. उन्होंने कहा, मैंने बहुत बार कांग्रेस को कहा कि एक एक्सपर्ट टीम बनाओ, जो हमें गाइड करे, लेकिन कांग्रेस सुनती ही नहीं है.

    शरद पवार से की मुलाक़ात

    शरद पवार और ममता के बीच सिल्वर ओक अपार्टमेन्ट में तकरीबन एक घंटे तक बातचीत हुई. इस मुलाकात के बाद एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल का पुराना नाता रहा है. पवार ने कहा, कल चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी की आदित्य ठाकरे और संजय राउत से मुलाकात हुई और आज यह एक पॉलिटिकल डिस्कशन के लिए यहां आई हैं.

    उन्होंने बंगाल में हुई जीत को लेकर अपने एक्सपीरियंस को हमसे शेयर किया है. पवार ने कांग्रेस को भी विपक्ष के इस नए मोर्चे में शामिल करने को लेकर कहा कि जो भी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ हैं, वह हमारे साथ खड़े होकर बीजेपी का मुकाबला कर सकते हैं. 2024 में नेतृत्व कौन करेगा, यह बाद का मुद्दा है. पहले सबको एक मंच पर आने की जरूरत है.

    बीमार उद्धव से नहीं मिल पाई थीं ममता

    ममता मंगलवार को सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने भी गई थीं. वे हॉस्पिटल में एडमिट CM उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात करने वाली थीं, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी. शिवसेना ने बयान में कहा कि तबीयत खराब होने की वजह से ममता की मुलाकात राज्‍य के सीएम और शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से नहीं हो पाई.

    मुंबई आने से पहले ममता दिल्‍ली में थीं और उस दौरान कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद, हरियाणा के पूर्व कांग्रेस प्रमुख अशोक तंवर, जेडीयू के पूर्व राज्‍यसभा सांसद पवन वर्मा ने TMC का दामन थामा था.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदेश में गुजरात मॉडल नहीं बल्कि छत्‍तीसगढ़ मॉडल की है सबको जरूरत : भूपेश बघेल
    Next Article छत्तीसगढ़ : सरकारी अस्पताल के लिए कोरोना की दवा और उपकरण के टेंडर निरस्त जाने क्या पूरा मामला….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी…

    July 26, 2026

    यहां की शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन…

    July 26, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, इस IG को मिली कमान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया ये फैसला…

    July 26, 2026

    Redmi 17 4G के फीचर्स लीक, 7500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस…

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी…
    • यहां की शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन…
    • राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, इस IG को मिली कमान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया ये फैसला…
    • Redmi 17 4G के फीचर्स लीक, 7500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस…
    • ‘मन की बात’ में बार-बार प्रदेश का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?