Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कलेक्टर साहू ने शिविर आयोजन पर स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की प्रशंसा…..
    गैजेट

    कलेक्टर साहू ने शिविर आयोजन पर स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की प्रशंसा…..

    By Tv 36 HindustanDecember 4, 2021No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा विकासखण्ड कटघोरा के ग्राम पंचायत रंजना के हाई स्कूल परिसर में आज जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिले के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से आयोजित इस निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में तीन हजार 312 मरीजों की जाँच 25 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की। शिविर में आए लोगों को जरूरत के हिसाब से दवाओं का वितरण भी किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में अनुविभाग कटघोरा सहित दूसरे अनुविभागों के लगभग 50 गाँवो के लोगो ने भी शामिल होकर अपनी स्वास्थ्यगत समस्याओं का ईलाज और समाधन प्राप्त किया।

    रंजना के मेगा स्वास्थ्य शिविर में आए लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच कराने सुलभ व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। मरीजों के पंजीयन के लिए छह काउंटर बनाए गए थे। इन काउंटरों में महिला, पुरूष, वृद्धजन, शिशु, गर्भवती एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग पंजीयन कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। शिविर में आए लोगों को स्वास्थ्य जांच के उपरांत निःशुल्क दवाईयां प्राप्त करने के लिए भी अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। गर्भवती महिलाओं के लिए, महिलाओं, पुरूषों, दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों के लिए अलग से दवाई लेने की व्यवस्था की गई थी।

    कलेक्टर रानू साहू ने रंजना के मेगा हेल्थ कैम्प में पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।किए जा रहे मरीजों के ईलाज से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया ईलाज कराने आए लोगों से बात कर रंजना में बेहतर ढंग से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने पर स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारियों और व्यवस्थाओं में लगे स्काउट गाइड के वॉलेंटियर्स की प्रशंसा की।

    मेगा हेल्थ कैम्प के दौरान कटघोरा विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम कंवर, गौसेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, जिला पंचायत के सभापति गणराज सिंह कंवर, जनपद पंचायत कटघोरा अध्यक्ष लता कंवर, नगर निगम आयुक्त कुलदीप शर्मा, एसडीएम कटघोरा नंदजी पाण्डेय, जनपद पंचायत कटघोरा के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी वी. के. राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित ग्राम पंचायत रंजना तथा आसपास गांवो के सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

    मेगा स्वास्थ्य जांच, 94 मरीजों को किया गया रेफर –

    शिविर में विभिन्न विभागों में जनरल ओपीडी एक हजार 953 और स्पेशलिस्ट ओपीडी एक हजार 359 दर्ज किया गया। इस दौरान ईएनटी और मेंटल हेल्थ डिपार्टमेंट में 862, अस्थि रोग में 142, नेत्र रोग में 150, दंत रोग मंे 58, कार्डियेक डिपार्टमेंट मंे 11, एमडी मेडिसीन, ईसीजी, त्वचारोग में 231, सर्जरी डिपार्टमेंट में 67, शिशुरोग विभाग में 83, स्त्रीरोग में 108 मरीजों की ओपीडी में स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में पैथॉलॉजी डिपार्टमेंट में एक हजार 313 लोगों के खून-पेशाब आदि की जांच की गई। हेल्थ कैम्प में 112 लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए तथा 17 लोगों को कोविड का टीका भी लगाया गया। रंजना के स्वास्थ्य शिविर में 142 दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी जारी किया गया।

    विधायक कंवर और कलेक्टर शसाहू ने स्वास्थ्य विभाग सहित दूसरे विभागों के टीम की तारीफ की –

    रंजना के मेगा स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के जांच-ईलाज के लिए सुनियोजित व्यवस्था की गई थी। स्वास्थ्य शिविर में रंजना के हाई स्कूल भवन के कमरों में अलग-अलग विभाग के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ने लोगों का स्वास्थ्य जांच और ईलाज किया। कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर और कलेक्टर रानू साहू ने स्वास्थ्य शिविर में किए गए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुव्यवस्थित शिविर के आयोजन के लिए विधायक और कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. बी. बोडे एवं उनकी टीम, जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों और शिविर की व्यवस्थाओं में लगे सभी लोगों की तारीफ की।

    मेगा स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के पंजीयन के अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। श्रीकंवर और श्रीमती साहू ने शिविर में विभागवार ईलाज के लिए बनाए गए कमरों में जाकर व्यवस्थाओं को देखा और मरीजों से बात भी की। इस दौरान विधायक ने कहा लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविर सराहनीय पहल है। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से दूर-दराज के लोगों को निःशुल्क ईलाज कराने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए जिला अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ती, स्वास्थ्य शिविर में तत्काल मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाकर दिया जा रहा है। इस तरह की सुविधा से आम नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।

    दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों को ईलाज की सुविधा के लिए ही लगाए जा रहे शिविर –

    कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बताया कि कोरबा जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में हर माह इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण जनों को एक ही जगह पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की पहचान करने के लिए विकासखण्डवार स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। आम जनता को इसका लाभ देने के लिए इस तरह के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।

    शिविर के माध्यम से आज गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को भी चिन्हांकित किया गया है। चिन्हांकित मरीजों का जिला अस्पताल या रायपुर तथा निजी अस्पतालों में इनके ईलाज की व्यवस्था की जाएगी। शिविर में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं दिव्यांगों के लिए अलग-अलग ईलाज की व्यवस्था की गई थी। मेगा स्वास्थ्य शिविर में ईलाज कराने आए मरीजों और उनके साथ आए सभी ग्रामीण जनों के लिए निःशुल्क भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआदतन गुंडा बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई सख्त बच नहीं सकते अपराधी लगाम लगाने कहर बन टूट रही पुलिस
    Next Article उत्साह के साथ विख खण्ड ओडगी मे संपन्न हुआ युवा उत्सव समापन समारोह में शामिल हुई जिला पंचायत सदस्य
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी…

    July 26, 2026

    यहां की शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन…

    July 26, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, इस IG को मिली कमान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया ये फैसला…

    July 26, 2026

    Redmi 17 4G के फीचर्स लीक, 7500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस…

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी…
    • यहां की शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन…
    • राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, इस IG को मिली कमान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया ये फैसला…
    • Redmi 17 4G के फीचर्स लीक, 7500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस…
    • ‘मन की बात’ में बार-बार प्रदेश का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?