
कोरबा बाल्को थाना प्रभारी राकेश मिश्रा को पथिक की भाति व्यस्ततम पथों पर घूमते देख अपने हमदर्द से मिलने की उत्सुकता में लोग घेर लेते हैं।

विश्वास निज सुरक्षा से निर्भय आवाजाही नेतृत्वकर्ता थाना प्रभारी की पहल लोगों के आवाजाही दुकानों के समयानुसार खोलने बंद करने समझाइश सड़कों के प्रकाश, सीसीटीवी कैमरों के निरंतर कार्य का मुल्याकन निरीक्षण किया।

राहगीरों आमजनों के मन में पुलिस वर्दी से उत्पन्न डर निकालने अपराधों पर लगाम लगाने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन थाना बालको प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक आजू प्रसाद ,भागीरथी चौधरी, नीलम केरकेट्टा हमराह साथियों सहित परसाभाटा क्षेत्र में पैदल चल निरीक्षणकर दुकानदार आमजनों को समझाइश दी गई।

महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों, नशे की हालत में वाहन न चलाने, यातायात नियमों की जानकारी और विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बचने सलाह दी गई।