
सूरजपुर/रामानुजनगर : स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों से लगभग 12 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी रुनियाडीह का बताया गया है,जिसने वर्ष 2019 में यह ठगी की थी। ग्राम कौशलपुर के छत्रपाल साहू ने थाने में लिखित शिकायत देकर बताया है कि वर्ष 2019 में रुनियाडीह का भूपेंद्र विश्वकर्मा ने खुद को स्वास्थ्य विभाग व सीएमएचओ का खास बता कर ठगी की है।
बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग में डाटा एंट्री आपरेटर व लिपिक के पद पर नोकरी लगाने के नाम पर पांच बेरोजगार युवकों से 11 लाख 86 हजार रुपये ठग लिये और नोकरी नही लगने पर जब वे पैसा वापस मांग रहे हैं तो टाल मटोल कर रहा है।
छत्रपाल से1 लाख 30 हजार,उमापुर के राकेश से 2 लाख,नकना के सुरेंद्र सिंह से 7 लाख ,बैकुंठपुर चेर के राजकुमार से 1 लाख 32 हजार व शम्भू सिंह से 24 हजार रुपए जड़ लिए है। युवकों ने उक्त राशि बैंक खाते ,चेक व नगद के रूप में दिए है।शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी भूपेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है।
आरोपी तो जेल चला गया पर बेरोजगारों की राशि का क्या होगा…?
यह सवाल उन युवकों के लिए है जो ऐसे जालसाजों के झांसे में आकर अपनी व अपने परिवार के मेहनत की कमाई को गंवा देते है।लोगो को ऐसे जालसाजों से सावधान रहना चाहिये।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर विकेश तिवारी, एएसआई बृजेश यादव, आरक्षक रामसागर साहु, अनुज यादव, मनीष साहू, धनंजय साहू, दीपक यादव, वेदप्रकाश राजवाडे व दिवान सिंह सक्रिय रहे।
टीवी 36 हिंदुस्तान रामानुजनगर की रिपोर्ट शिव नारायण सिंह