भोपाल, 9 दिसंबर। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि हार के डर से कांग्रेस पंचायत चुनाव से पलायन कर रही है।
डॉ मिश्रा ने आज अपने ट्वीट में कहा कि लोकतंत्र में सबसे छोटी इकाई पंचायत है। सरकार में रहते हुए भी कांग्रेस ने पंचायत चुनाव को टालने की कोशिश की और आज भी यही कर रही है। हार के डर से कांग्रेस पंचायत चुनाव से पलायन कर रही है।
राज्य में पंचायत चुनावों की घोषणा के बाद से ही कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने आज इस संबंध में दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए चुनावों पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है।
Previous Articleबस्तर के हर्बल प्रोजेक्ट का राष्ट्रीय स्तर पर होगा प्रदर्शन
Next Article आरक्षक बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार