Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की मिल रही जानकारी,,,जिला पंचायत सीईओ के द्वारा किया गया अवलोकन कार्य
    गैजेट

    राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की मिल रही जानकारी,,,जिला पंचायत सीईओ के द्वारा किया गया अवलोकन कार्य

    By Tv 36 HindustanDecember 17, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सूरजपुर : आज जनसम्पर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की विगत तीन वर्षाे की उपलब्धियों पर आधारित विकास छायाचित्र प्रदर्शनी का जिला मुख्यालय के पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक के पास छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कल शनिवार को भी दोपहर 11 बजे से सायं तक आयोजित होगी। जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, डिप्टी कलेक्टर वहीदुर्रहमान, जिला उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जी शर्मा सहित मीडिया प्रतिनिधियों, नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया साथ ही स्कूल, कॉलेज के छात्रों ने भी बड़ी उत्साह से अवलोकन किया और उसकी प्रशंसा की।प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क संचालनालय द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की विगत तीन वर्षाे की उपलब्धियों का विभिन्न योजनाओं का छायाचित्र एवं पंपलेट के माध्यम से प्रदर्शन किया जा रहा है। राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आमजनों तक विकास फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। विभाग द्वारा प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी को प्रदर्शित किया गया है।

    आम नागरिकों को प्रदर्शनी का अवलोकन कराकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना- मुख्यमंत्री किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, स्वास्थ्य योजनाएं, वनोपज, बिजली बिल हाफ योजना, श्रम सम्मान-श्रमिकों को सुविधाओं के नए आयाम, वनोपज से वन आश्रितों के जीवन में बहार, युवाओं को नए रोजगार के अवसर, छत्तीसगढ़ी तीज त्योहारों पर नए सार्वजनिक अवकाश, नारी सशक्तिकरण के नए कदम, रोका-छेका अभियान, गोधन न्याय योजना, जल जीवन मिशन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, जन स्वास्थ्य के बड़े कदम, सुराजी गांव योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के तहत सस्ती दवाइयों की उपलब्धता आदि की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की जा रही है।

    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में भारी उत्साह –जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन कर राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन एवं पंपलेट वितरण किया जा रहा है जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य युवाओं के लिए एक जगह जानकारी प्राप्त हो रही है जिससे युवाओं में फोटो प्रदर्शनी देखने में भारी उत्साह दिख रहा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे श्री कार्तिक जायसवाल, श्री विवेक मिश्रा, रितु साहू सहित अन्य जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि शासन द्वारा प्रदत की जा रही यह सभी निःशुल्क पुस्तकें एवं पत्रिका प्रतियोगी परीक्षा के लिए बहुत ही कारगर साबित हो रही है। इसी तरह छाया चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए रवि शंकर दुबे जो कि शिक्षक हैं उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई है युवाओं के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : प्लेसमेंट कैंप का आयोजन लगातार 2 दिन होगी इन पदों पर जिले मे भर्ती देखो पूरी डिटेल…..
    Next Article छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया बुलेटिन राज्य में आज मिले 20 और नए कोरोना मरीज देखें आप के शहर का हाल….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी अगले 8 घंटे बेहद भारी, इन 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक…

    July 29, 2026

    आज गुरु पूर्णिमा के दिन करें ये शुभ उपाय, नौकरी-प्रमोशन, आर्थिक लाभ और गुरु कृपा के बनेंगे प्रबल योग…

    July 29, 2026

    ‘टपोरी’ से ‘1947 की आजादी भीख’ और अब ‘गटर जनरेशन’एक्टर के इन बयानों ने हर बार मचाया सियासी तूफान…

    July 29, 2026

    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत सीएम साय…

    July 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी अगले 8 घंटे बेहद भारी, इन 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक…
    • आज गुरु पूर्णिमा के दिन करें ये शुभ उपाय, नौकरी-प्रमोशन, आर्थिक लाभ और गुरु कृपा के बनेंगे प्रबल योग…
    • ‘टपोरी’ से ‘1947 की आजादी भीख’ और अब ‘गटर जनरेशन’एक्टर के इन बयानों ने हर बार मचाया सियासी तूफान…
    • पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत सीएम साय…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?