
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच बिलासपुर में विदेश से लौटा दंपती कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह पिछले दिनों UAE से वापस आया है। इधर, दो दिन के भीतर अमेरिका, जापान, फ्रांस, बांग्लादेश, स्वीडन, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और जर्मनी से 19 लोग बिलासपुर पहुंचे हैं। इस प्रकार जिले में विदेशों से आने वालों की संख्या यहां बढ़कर 193 हो गई। ये सभी 193 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। सभी को होम क्वारैंटाइन में रहने की सलाह दी गई है।ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सजग है और विदेश से पहुंचने वालों को लगातार निगरानी की जा रही है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनका RTPCR कराया जा रहा है। दरअसल, कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को लेकर केंद्र व राज्य सरकार ने भी अलर्ट जारी किया है। ओमिक्रॉन के दहशत के बीच विदेश से आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।