Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » चिटफंड के मामले में धमतरी पुलिस को मिली सफलता, करोड़ों की धोखाघड़ी के मामले में मुख्य आरोपी मयंक सोनकर गिरफ्तार
    अपराध

    चिटफंड के मामले में धमतरी पुलिस को मिली सफलता, करोड़ों की धोखाघड़ी के मामले में मुख्य आरोपी मयंक सोनकर गिरफ्तार

    By Tv 36 HindustanDecember 23, 2021Updated:December 23, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    धमतरी, 23 दिसंबर। छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप एवं पुलिस महानिदेशक महोदय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार चिटफंड अधिनियम के तहत् दर्ज प्रकरणों में फरार आरोपियों की सतत पतासाजी कर गिरफ्तार करने एवं निवेशकों की धन वापसी की कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में चिटफंड के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए फरार आरोपियों की सतत पतासाजी हेतु लगातार प्रयास किया गया। जिसमें महानदी एडवायजरी चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर मुख्य आरोपी मयंक सोनकर को गिरफ्तार करने में धमतरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

      मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली धमतरी क्षेत्रान्तर्गत स्थित कुशल काम्पलेक्स बठेना अस्पताल धमतरी के सामने वर्ष 2010 से 2016 तक महानदी एडवायजरी कम्पनी का ब्रांच ऑफिस खोलकर आम लोगों से लोक लुभावना वादा कर कम समय में अधिक पैसा रिटर्न करने का प्रलोभन देकर निवेशकों से उनकी मेहनत की कमाई को निवेश कराकर महानदी कम्पनी के डायरेक्टर मयंक सोनकर, कुलेश्वर सोनकर एवं यशवंत सोनकर तथा हेमंत देवांगन व चित्रसेन साहू के द्वारा निवेश की गई राशि को दुर्भावना व कपट पूर्वक अपने स्वयं के हितों में उपयोग कर धोखाघड़ी किया गया। प्रार्थी मोरध्वज कुम्भकार निवासी सेमरा थाना भखारा की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
    
      प्रकरण की कायमी के उपरांत से ही आरोपीगण गिरफ्तारी से बचने का प्रयास करते हुए फरार होकर लगातार अपना पता ठिकाना बदलते हुए लुक-छिप रहे थे, जिनकी हर संभावित स्थानों में पता तलाश किया गया तथा पूर्व में भी टीम तैयार कर बंगलोर एवं हैदराबाद रवाना किया गया, किन्तु आरोपीगण अपराध कायमी दिनांक से फरार होकर लगातार अपना पता ठिकाना व मोबाईल नम्बर बदल-बदलकर लुक छिप रहे थे। फरार आरोपियों की पतासाजी के दौरान पूर्व में धमतरी पुलिस टीम के द्वारा, तेलंगाना राज्य के सिकन्दराबाद क्षेत्र में अथक प्रयास एवं सूझबुझ व सुनियोजित ढंग से कोरियर कर्मचारी बनकर आरोपी डायरेक्टर यशवंत सोनकर पिता जीवन लाल सोनकर निवासी ग्राम कोलियारी थाना अर्जुनी जिला धमतरी कंपनी का कैशियर चित्रसेन साहू पिता विजय साहू निवासी धमतरी तथा कंपनी का ब्रांच मैनेजर हेमंत देवांगन पिता राधेश्याम देवांगन को जिला गरियाबंद के छूरा से गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी।
    
    
      पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के दिशा-निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल व उप पुलिस अधीक्षक श्री अरूण जोशी के मार्गदर्शन में चिटफंड मामले में फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई तथा विश्वसनीय मुखबीर भी लगाया गया। साथ ही आरोपियों के बैंक खातों, इंश्योरेंस, चल-अचल संपत्ति आदि की जानकारी प्राप्त की उनके अग्रिम हस्तांतरण पर रोक लगायी गयी है। इसी दौरान विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली की महानदी एडवायजरी कंपनी का मुख्य डायरेक्टर मयंक सोनकर अपने मौर्या गैस एजेंसी जो उसके स्वयं के नाम पर मोवा रायपुर में संचालित है, उसे अपनी पत्नि के नाम पर ट्रांसफर करने शहीद वीर नारायण परिसर घड़ी चौक रायपुर स्थित भारत पेट्रोलियम के कार्यालय में आने की संभावना है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल सायबर सेल व सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को फरार आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने रवाना किया गया।
    
      उक्त संयुक्त टीम के द्वारा शहीद वीर नारायण परिसर घड़ी चौक रायपुर स्थित भारत पेट्रोलियम के कार्यालय परिसर की चौकस घेराबंदी कर सतत निगरानी रखते हुए फरार आरोपी मयंक सोनकर को पकड़कर हिरासत में लेकर धमतरी लाया गया। आरोपी मयंक सोनकर ने पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा महानदी एडवायजरी कम्पनी संचालित कर करीब 05 हजार निवेशकों को लोक लुभावनी स्कीम बताकर षडयंत्र पूर्वक निवेशकों से लगभग 26 करोड़ रूपये प्राप्त कर उनके साथ धोखाघड़ी व छल कपट कर निवेशकों के द्वारा निवेश की गई राशि को दुर्भावना पूर्वक अपने स्वयं के हितों में उपयोग किये है। विवेचना कम में आरोपी मयंक सोनकर के कब्जे से एमआई कंपनी का 01 नग एन्ड्रायड मोबाईल, 03 नग एटीएम कार्ड व पैनकार्ड जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

    गिरफ्तार आरोपी का नाम :- मयंक सोनकर पिता राम दुलारे सोनकर, उम्र 35 वर्ष साकिन रोहिणीपुरम गोल चौक महामाया अस्पताल के बाजू रायपुर थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर (छ.ग.)

        इस प्रकार महानदी एडचायजरी कंपनी के मुख्य डायरेक्टर फरार आरोपी मयंक सोनकर की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भुनेश्वर नाग, निरीक्षक भावेश गौतम सायबर सेल, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र सोरी थाना सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक अनिल यदु, आरक्षक हेमंत सूर्यवंशी, दीपक साहू आनन्द कटकवार की विशेष भूमिका रही।
    Views: 0
    #diesel #petrol america arrested Assam Bhupsh Baghel Bilashpur Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected Covid Covid 19 Vaccination COVID19 COVID19 VACCINE Covidrecovery crores of fraud case Dhamtari police found in got success Health Health Coin Health Ministry Healthcarefacilities Help Humanity in chit fund case india Jagdalpur Jagdalpur district lockdown Lockdowninchhattisgarh Mayank Sonkar Omicron patients PM Narendra modi Police Raigarh the main accused in
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleराजीव भवन में जीत का जश्न जमकर आतिशबाजियों के साथ हुई नारेबाजी, कांग्रेसियों ने मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार
    Next Article भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के 134वीं जयंती पर राष्ट्रीय गणित सप्ताह कार्यक्रम हुआ शुभारंभ
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान…

    November 11, 2026

    अदाणी की कच्छ कॉपर ने रचा इतिहास, यह प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र पाने वाली बनी देश की पहली कंपनी…

    November 11, 2026

    स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, ये जिले भी पुरस्कृत…

    November 11, 2026

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा…

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान…
    • अदाणी की कच्छ कॉपर ने रचा इतिहास, यह प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र पाने वाली बनी देश की पहली कंपनी…
    • स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, ये जिले भी पुरस्कृत…
    • मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा…
    • कटघोरा में MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?