
रायपुर Raipur : उत्तर विधानसभा क्षेत्र के चुना भट्टी के पास कई वर्षों से संचालित देसी शराब दुकान को उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा के अथक प्रयासों से पूर्णतया बंद हुआ है। शराब दुकान के कारण आस पास के रहवासी विगत कई वर्षों से परेशान थे इस छेत्र के वासियों द्वारा कई बार प्रदर्शन तक कर चुके थे। लंबे इन्तेजार के बाद आखिर कार शराब दुकान बंद कराए जाने की खुशी में ढोल-धमाके बजाते पटाखे फोड़ कर खुशी मनाते हुये विधायक जुनेजा को सहृदय से धन्यवाद देने पहुंचे थे , इस अवसर पर विशेष रूप से छेत्रवासी महिलाओं की खुसी देखते ही बनरही थी।