Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यूपी में अमित शाह का तूफानी दौरा रविवार से
    राजनीति

    यूपी में अमित शाह का तूफानी दौरा रविवार से

    By Tv 36 HindustanDecember 25, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 25 दिसंब। केन्द्रीय गृृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य रणनीतिकार अमित शाह 26 दिसंबर से उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ जनसभायें कर विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे।

    श्री शाह रविवार से अगले छह दिनो तक 10 जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह जनता के बीच जाकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ साथ विपक्षी दलों की खामियां भी उजागर करेंगे। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दौरे की शुरूआत 26 दिसंबर को कासगंज और जालौन से होगी जबकि 28 दिसंबर को वह हरदोई, सुल्तानपुर और भदोही में जनसभायें करेंगे।

    केन्द्रीय गृह मंत्री 30 दिसंबर को मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करने के बाद लखनऊ आयेंगे जहां से वह उन्नाव का दौरा करेंगे। साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर को शाह पूर्वी उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में जनसभा करेंगे और बाद में बरेली में रोड शो को अंजाम देंगे।

    विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शाह का यूपी दौरा भाजपा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। प्रदेश की भागौलिक और राजनीतिक परिस्थितियों के खासे जानकार शाह की अगुवाई में भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 80 में से 71 सीटों पर फतह हासिल की थी जबकि उसकी सहयोगी अपना दल को दो सीटें मिली थी। सपा को सिर्फ पांच और कांग्रेस को दो सीटों पर संतोष करना पड़ा था जबकि बसपा और रालोद का खाता भी नहीं खुला था।

    शाह की रणनीति का विपक्ष ने 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी लोहा माना था। 2017 में सपा और कांग्रेस की जुगलबंदी भी भाजपा के आगे बौनी पड़ गयी थी जबकि भाजपा गठबंधन ने आसानी से दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के चाणक्य ने उत्तर प्रदेश में चुनाव की बागडोर संभाली थी जिसकी बदौलत यूपी में भाजपा के खाते में 62 सीटें आईं थी जबकि साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले सपा को पांच और बसपा को 10 सीटों पर संतोष करना पड़ा था वही भाजपा की सहयोगी अपना दल को दो सीटों पर जीत मिली थी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए 10 राज्यों में केंद्रीय दल तैनात
    Next Article पारिवारिक रिश्ते वाला व्यक्ति कभी घर से दूर नहीं भागता : स्मृति ईरानी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में गेस्ट टीचर भर्ती शुरू, Portal 3.0 से होगा पूरी तरह डिजिटल चयन…

    May 3, 2026

    जबलपुर क्रूज हादसा; बेटे विराज का शव मिलते ही फफक-फफक कर रोपड़े पिता: इसमें मां की भी जा चुकी है जान…

    May 3, 2026

    रायगढ़ को मिला है,प्रेस क्लब भवन का तोहफा…

    May 3, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर की है पूजा-अर्चना…

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में गेस्ट टीचर भर्ती शुरू, Portal 3.0 से होगा पूरी तरह डिजिटल चयन…
    • जबलपुर क्रूज हादसा; बेटे विराज का शव मिलते ही फफक-फफक कर रोपड़े पिता: इसमें मां की भी जा चुकी है जान…
    • रायगढ़ को मिला है,प्रेस क्लब भवन का तोहफा…
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर की है पूजा-अर्चना…
    • केंद्र सरकार का बड़ा फैसला रोहित जैन को RBI का डिप्टी गवर्नर नियुक्त, इतने साल का कार्यकाल तय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?