नयी दिल्ली, 25 दिसंबर। केंद्र सरकार ने ओमिक्राॅन समेत कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केरल,महाराष्ट्र और मिजोरम समेत 10 राज्यों में केंद्रीय दल तैनात किए हैं, जो प्रतिदिन शाम को अपनी रिपोर्ट देंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक , बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पंजाब में केंद्रीय दल तैनात किए गए। ये दल प्रतिदिन शाम बजे अपनी रिपोर्ट देगें।
मंत्रालय ने कहा है कि ये दल उन राज्यों में तैनात किए गए हैं, जहां कोविड-19 संक्रमण बढ़ने के समाचार मिल रहे हैं या और ओमिक्राॅन के मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा ये दल उन राज्यों में भी भेजे गए हैं जहां कोविड टीकाकरण राष्ट्रीय औसत से कम है।
ये दल कोविड टीकाकरण, अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता, कोविड परीक्षण और जीनोम सीक्वेंसिंग आदि मामलों को देखेंगे।
#diesel #petrol america Assam Bhupsh Baghel Bilashpur Central teams Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected Covid Covid 19 Vaccination covid infection COVID19 COVID19 VACCINE Covidrecovery deployed found in Health Health Coin Health Ministry Healthcarefacilities Help Humanity in 10 states in view of rising india Jagdalpur Jagdalpur district lockdown Lockdowninchhattisgarh Omicron patients PM Narendra modi Police Raigarh