
सरगुजा :- बेमौसम बारिश की वजह से समितियों में जमा धान को बचाने हेतु सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए है।समितियो द्वारा खरीदे गए धान को बारिश से बचाने तिरपाल एवं प्लास्टिक से ढका गया है।इसके बाद भी बारिश ने धान को आंशिक रूप से प्रभावित किया है।राजस्व विभाग के अधिकारी भी खरीदी केंद्रों में बारिश से धान के बचाव हेतु किये गए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुँचे।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बारिश से धान को बचाने किए गए व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया।इस संबंध में एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो ने बताया कि तहसीलदार समेत राजस्व विभाग के मैदानी अमला को धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण हेतु निर्देशित किया है।अधिकारी वहाँ जाकर निरीक्षण भी कर रहे है इस दौरान जहाँ कुछ कमियां नजर आ रही है उसे दूर कराया जा रहा है।फिलहाल खरीदी केंद्रों मे धान को बारिश से बचाने हेतु पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।