Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » खादी ने लाँच की देश की पहली ‘मोबाइल हनी प्रोसेसिंग वैन’
    भोजन

    खादी ने लाँच की देश की पहली ‘मोबाइल हनी प्रोसेसिंग वैन’

    By Tv 36 HindustanJanuary 8, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद, 8 जनवरी।देश में ‘मीठी क्रांति’ को गांव-गांव तक पहुंचाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए खादी इंडिया ने शहद की मोबाइल प्रसंस्करण यूनिट शुरू करने की अनोखी पहल की है।
    खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने गाजियाबाद के सिरोरा गांव में देश की पहली ‘मोबाइल हनी प्रोसेसिंग वैन’ लाँच की। यह पहली ‘मोबाइल हनी प्रोसेसिंग यूनिट’ है, जो 8 घंटों में 300 किलोग्राम तक शहद का प्रसंस्करण कर सकती है। यह वैन जांच प्रयोगशाला से भी सुसज्जित है जो तत्काल शहद की गुणवत्ता की जांच कर सकती है। खास बात ये है कि इस मोबाइल वैन का डिजाइन 15 लाख रूपये की लागत से केवीआईसी ने अपने बहुविषयक प्रशिक्षण केंद्र, पंजोखेड़ा में तैयार किया है।

    शुक्रवार देर शाम यहां आयोजित लाँचिंग समारोह में केवीआईसी के मध्य क्षेत्र के सदस्य जय प्रकाश गुप्ता भी उपस्थित थे। मोबाइल हनी प्रोसेसिंग वैन, केवीआईसी के ‘शहद मिशन’ की यह एक बड़ी उपलब्धि है। इस मिशन का उद्देश्यन मधुमक्खी पालकों को प्रशिक्षण देना, किसानों को मधुमक्खी के बक्से वितरित करना तथा गांवों के शिक्षित और बेरोजगार युवकों को मधुमक्खी पालन की गतिविधियों के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने में सहायता करना है।
    मोबाइल हनी प्रोसेसिंग वैन को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि यह मधुमक्खी पालकों के शहद का प्रसंस्करण उनके द्वार पर ही करेगी। इससे समय और प्रसंस्करण की लागत में बचत होगी। जहां यह मधुमक्खी पालन को छोटे मधुमक्खी पालकों के लिए अधिक लाभदायक बनाएगी, वहीं शहद की शुद्धता तथा सर्वोच्च गुणवत्ता मानकों का रखरखाव भी करेगी।
    इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, केवीआईसी के अध्यक्ष सक्सेना ने कहा कि शहद मिशन का उद्देश्य देश में शहद का उत्पादन बढ़ाना और किसानों तथा मधुमक्खी पालकों की आय में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि यह नवोन्मेषी मोबाइल हनी प्रोसेसिंग वैन कई प्रकार के उद्देश्यों को पूरा करेगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleऐतिहासिक प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा सोशल डिस्टेन्स कोरोना नियमों का पालन करते हुए चतुर्थ दिन, दान से बड़ा इस संसार में कोई पुण्य कर्म नहीं : आचार्य द्विवेदी
    Next Article गौ तस्करों को पकड़ने में धार्मिक संगठन के युवाओं के सहयोग से पुलिस को मिली सफलता
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर लगाए हैं गंभीर आरोप…

    February 4, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, स्टार्टअप, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित पढ़े ये सभी 9 बड़े फैसले…

    February 4, 2026

    मिलावटी दूध की फैक्ट्री में पुलिस की स्पेशल टीम DTS का छापा, रोजाना हो रहा था 80 हजार लीटर सप्लाई…

    February 4, 2026

    जनगणना में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, फर्श-दीवार से लेकर मोबाइल और इंटरनेट तक देनी होगी जानकारी…

    February 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर लगाए हैं गंभीर आरोप…
    • साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, स्टार्टअप, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित पढ़े ये सभी 9 बड़े फैसले…
    • मिलावटी दूध की फैक्ट्री में पुलिस की स्पेशल टीम DTS का छापा, रोजाना हो रहा था 80 हजार लीटर सप्लाई…
    • जनगणना में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, फर्श-दीवार से लेकर मोबाइल और इंटरनेट तक देनी होगी जानकारी…
    • यूपीआई से लेनदेन पर लगेगी फीस या मुफ्त मिलेगी सर्विस, सरकार ने खुद बताया ये अपना प्‍लान, 2000 करोड़ का आ रहा बोझ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?