नई दिल्ली:– कई बार हम क्रोध में तो कभी किसी का उपहास उड़ाने के उद्देश्य से लोगों को बुरा भला बोल जाते हैं। कई बार हमें इस बात का आभास भी हो जाता है और हम अपनी गलती का प्रायश्चित करने की भी कोशिश करते हैं, मगर कहते हैं न, जब तीर कमान से छूटता है, तो कुछ अनर्थ ही होता है। इसी तरह जुबान से निकला हर शब्द महत्वपूर्ण होता है और उसका अर्थ होता है। ऐसे में अगर आप अपशब्द बोलते हैं, तो एक-एक गलत शब्द का हिसाब बुध ग्रह रखता है।
जी हां, अगर आप किसी को बुरा बोलते हैं या किसी के लिए कुछ बुरा हो जाए, ऐसा कुछ मुंह से निकालते हैं, तो बुध ग्रह इन सभी चीजों का हिसाब रखता है। अपशब्द आपके बुध को कमजोर बनाते हैं और बुध के कमजोर होने से जीवन में बहुत सारी परेशानियां आ सकती हैं। चलिए हम आपको कुछ परेशानियों के बारे में बताते हैं।
जरूरी बातों का भूल जाना
बुध के कमजोर होने पर आप जरूरी-जरूरी बातों को भूल जाते हैं। इससे आपको बड़े नुकसान सहने पड़ते हैं। जब भी आपके साथ ऐसा हो, तो तुरंत ही समझ जाएं कि आपका बुध कमजोर हो रखा है।
नहीं कर पाते हैं फोकस
बुध एकाग्रता बढ़ाता है। अगर आप जरूरी चीजों पर फोकस ही नहीं करेंगे, तो जीवन में आगे बढ़ना और सफलता हासिल करना मुश्किल हो जाएगा। अगर आपका बुध कमजोर है तो आप किसी भी चीज पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
हिचकिचाहट के कारण रह जाएंगे पीछे
जिनका बुध कमजोर होता है उनके अंदर आत्मविश्वास की भी बहुत कमी होती है। ऐसे लोगों को अगर सही बात पता भी होती है, तो उन्हें बात करने में हिचकिचाहट होती है। इस कमजोरी के कारण कई बार हर तरह से काबिल होने के बावजूद ये लोग पीछे रह जाते हैं।
गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं ये लोग
अपने रहस्यमयी स्वभाव के कारण कई बार ये लोग गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं। इनकी बातों पर लोगों को हमेशा शक रहता है। इनके किसी भी काम को लेकर लोग कॉन्फिडेंट नहीं होते हैं कि ये कर ही लेंगे। कई बार इन सभी वजहों से ये लोग सफलता की रेस में अपने ही साथ वालों से काफी पीछे रह जाते हैं।
अतः जब क्रोध आए तो मुट्ठी को तेज़ बंद करें और धीरे से एक-एक उंगली के साथ उसे खोलना शुरू करें। कभी भी क्रोध में गलत शब्द न बोलें बल्कि मौन रहना ज्यादा बेहतर है।
