
असम:- के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) को असम पुलिस के DSP का नियुक्ति पत्र सौंपा। लवलीना बोरगोहेन को कल असम पुलिस के DSP पद पर नियुक्त किया गया था।DSP का नियुक्ति पत्र लेने के बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने कहा, ‘मैं बहुत खु़श हूं, असम पुलिस में रहकर मैं लोगों की सेवा कर सकती हूं। लेकिन अब भी मेरा लक्ष्य खेल में देश के लिए मेडल लाना होगा, ये मेरी ड्युटी होगी। मुझे खुद पर गर्व महसूस हो रहा है’।
टोक्यो ओलंपिक 2020 (2021) मे लवलीना बोरगोहेन ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। बाॅक्सर विजेन्द्र कुमार (2008) और एम सी मैरिकाॅम (2012) के बाद बाक्सिंग मे भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय व दूसरी भारतीय महिला खिलाङ़ी है। टोक्यो ओलंपिक मे भारत के लिए यह तीसरा पदक है।