Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस तारीख से दूरदर्शन टी.वी पर कक्षा 1से 12 तक की होगी पढ़ाई देखें पूरी समय सारिणी
    तकनीकी

    इस तारीख से दूरदर्शन टी.वी पर कक्षा 1से 12 तक की होगी पढ़ाई देखें पूरी समय सारिणी

    By Tv 36 HindustanJanuary 15, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दूरदर्शन पर छठी कक्षा से 12वीं की पढ़ाई 17 जनवरी से जाने पूरे डिटेल शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने शनिवार को इसकी जानकारी सभी जिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी हैजनता से रिश्ता वेबडेस्क | कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की वजह से जारी स्कूलबंदी के बीच बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों की पहली से लेकर 12वीं तक में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अलग-अलग माध्यमों से ऑनलाइन व ऑफलाइन (घर में ही ) पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तीन बड़े फैसले किए हैं।

    दूरदर्शन पर 17 जनवरी से सुबह 9 बजे से छठी से लेकर 12वीं तक की कक्षा लगेगी। डिजिटल डिवाइस रखने वाले बच्चों को ई-लॉट्स पर अध्ययन सामग्री मिलेगी। प्राथमिक के बच्चों को घर पर ही शिक्षकों व शिक्षा सेवकों का पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने को लेकर मार्गदर्शन मिलेगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने शनिवार को इसकी जानकारी सभी जिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी है।

    बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयासों के प्रचार-प्रसार का भी जिम्मा उन्हें दिया है, ताकि अधिकाधिक बच्चे इसका लाभ उठा सकें।वाट्सएप पर छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे शिक्षकपहली से पांचवीं के वैसे बच्चे जिनके पास डिजिटल डिवाइस की कोई सुविधा नहीं हैं, उनका पठन-पाठन घर पर ही सुचारू चले, इसको लेकर भी विभाग ने दायित्व सौंपा है।

    ऐसे बच्चे गृह आधारित पढ़ाई करेंगे व विद्यालय के प्रधान इसके लिए शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को प्रेरित करेंगे। राज्य में कार्यरत ढाई सौ केआरपी व 28 हजार शिक्षा सेवक अपने सम्बद्ध विद्यालयों के टोलों में भ्रमण कर बच्चों को गृह आधारित शिक्षण में सहयोग करेंगेदूरदर्शन पर 17 जनवरी से सुबह 9 बजे से छठी से लेकर 12वीं तक की कक्षा लगेगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार के अनुसार, डीडी बिहार पर तीन घंटे मध्य विद्यालय, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।वीडियो-आडियो माध्यम से संचालित होने वाली इस पाठशाला की पूरी तैयारी कर ली गयी है।

    17 जनवरी से सुबह 9 से 10 बजे तक कक्षा 6 से आठ, सुबह 10 से 11 तक वर्ग 9-10 जबकि ग्यारह बजे से एक घंटा 11वीं व 12वीं के बच्चों के लिए समेकित पढ़ाई संचालित की जाएगी। वैसे बच्चे जिनके पास डिजिटल डिवाइस उपलब्ध है वे अपने घर पर रहकर ई-लॉट्स (ई लाइब्रेरी ऑफ टीचर्स एंड स्टूडेंट्स) पर उपलब्ध कक्षा 1 से 12 तक की पाठ्य पुस्तकें व ई कंटेंट के माध्यम से अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अलावा हेडमास्टर अपने विद्यालय के डिजिटल डिवाइस की उपलब्धता वाले बच्चों का व्हाट्सएप ग्रुप बनायेंगे तथा विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध डिजिटल शिक्षण सामग्री उनतक पहुंचायेंगे। शिक्षक अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को इसी वाट्सएप ग्रुप के जरिए पढ़ाई में मार्गदर्शन करेंगे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : गाँव के पास एक महिला की नग्न लाश मिलने से फैल गई सनसनी जांच में जुटी पुलिस
    Next Article धोखाधड़ी के आरोपी महिला को कुसमुंडा पुलिस गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का ये है महत्व है जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा…

    April 25, 2026

    ITR सिर्फ अमीरों के लिए नहीं बिना टैक्स चुकाए भी रिटर्न भरने के ये फायदे अब आपको चौंका देंगे…

    April 25, 2026

    लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…

    April 25, 2026

    सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का ये है महत्व है जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का ये है महत्व है जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा…
    • ITR सिर्फ अमीरों के लिए नहीं बिना टैक्स चुकाए भी रिटर्न भरने के ये फायदे अब आपको चौंका देंगे…
    • लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…
    • प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी…
    • मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?