Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » फ्रेंडशिप डे पर बारिश बनेगी बाधा रायपुर समेत इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी…
    RAIPUR

    फ्रेंडशिप डे पर बारिश बनेगी बाधा रायपुर समेत इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी…

    By Tv36 HindustanAugust 2, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– अगर आप आज फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मौसम आपके कार्यक्रम में खलल डाल सकता है। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने रविवार को रायपुर समेत कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में जाने से बचने की अपील की गई है।
    पिछले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। रामानुजनगर, लोरमी और अकलतरा में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा हुई, जबकि ओरछा, लालपुर थाना, बेलतरा, भोपालपटनम, सीपत, बड़े बचेली, अजगरबहार और छोटेडोंगर में 2-2 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा भैसमा, भैरमगढ़, नारायणपुर, बलौदा, दरभा, बारसूर, पाली, कटघोरा, कोहकामेटा, तोकापाल, पोंडी बचरा, मस्तूरी, हरदीबाजार और अंतागढ़ सहित कई क्षेत्रों में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक समुद्र तल पर सक्रिय मानसून द्रोणिका जैसलमेर, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, बांदा, डेहरी, मालदा होते हुए मणिपुर तक फैली हुई है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्व बिहार तक एक अन्य द्रोणिका भी सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं।
    रायपुर के मौसम की बात करें तो राजधानी में आज पूरे दिन बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

    वहीं रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, नारायणपुर, कांकेर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    Post Views: 120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का राशिफल करियर, कारोबार, धन और प्रेम में कैसा रहेगा आपका दिन…
    Next Article स्टैंडिंग काउंट झेलकर भी नहीं झुके अंकुश पंघाल, इंग्लैंड के बॉक्सर को हराकर जीता ये मेडल; बॉक्सिंग में भारत का दबदबा कायम…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मजबूत अधोसंरचना और उद्योग अनुकूल नीतियों से तेजी से आगे बढ़ रहा प्रदेश मुख्यमंत्री साय…

    August 2, 2026

    मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए प्रदेश सरकार की त्वरित पहल…

    August 2, 2026

    स्टैंडिंग काउंट झेलकर भी नहीं झुके अंकुश पंघाल, इंग्लैंड के बॉक्सर को हराकर जीता ये मेडल; बॉक्सिंग में भारत का दबदबा कायम…

    August 2, 2026

    आज का राशिफल करियर, कारोबार, धन और प्रेम में कैसा रहेगा आपका दिन…

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मजबूत अधोसंरचना और उद्योग अनुकूल नीतियों से तेजी से आगे बढ़ रहा प्रदेश मुख्यमंत्री साय…
    • मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए प्रदेश सरकार की त्वरित पहल…
    • स्टैंडिंग काउंट झेलकर भी नहीं झुके अंकुश पंघाल, इंग्लैंड के बॉक्सर को हराकर जीता ये मेडल; बॉक्सिंग में भारत का दबदबा कायम…
    • फ्रेंडशिप डे पर बारिश बनेगी बाधा रायपुर समेत इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी…
    • आज का राशिफल करियर, कारोबार, धन और प्रेम में कैसा रहेगा आपका दिन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?