
TV 36 Hindustan- रिपोर्ट रवि गोस्वामी सीतापुर सरगुजा,
सरगुजा :- पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में, सरगुजा जिले के सभी थानों में नशा उन्मूलन के तहत नवाबिहान चलाया जा रहा है, आपको बता दूं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर श्री चंद्रकांत गवर्नर ज़ी एवं थाना प्रभारी रुपेश नारंग जी , गांजा तस्कर करने वालों के ऊपर कदापि नहीं बक्स रहें हैं, सरगुजा सीतापुर पुलिस रात दिन गश्त बढ़ा कर आदतन गांजा तस्करों को पकड़ने में जुटी हुई हैं, और एक तरफ जेल भेजने में जुटी हुई है। मैं आपको बता दूं मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सुचना मिली की जिला जशपुर से प्लास्टिक बोरा में गांजा लेकर उलकिया होते हुए मैनपाट की ओर जा रही है , सुचना मिलते हीं सीतापुर पुलिस तत्काल टीम तैयार कर सुर मोहल्ला चौक पर ,चारों तरफ से घेरा बंदी कर गांजा तस्करों को पकड़ने में कामयाब रहे। गांजा तस्करों से कड़ी पुछताछ करने पर पता चला कि जिला जशपुर निवासी मुडाबहला, थाना फरसाबहार देवानंद यादव पिता गोवर्धन यादव उम्र 38 वर्ष, अनिल नाग पिता धन सिंह , उम्र 20 वर्ष, कोडकेल निवासी, पत्थलगांव थाना , बताया गया। और आरोपी के कब्जे से 4किलो 610 ग्राम मांदक गांजा , करीबन किमत 56.000 रुपए एवं मोटरसाइकल टीवीएस स्टार सिटी किमत 55.000 जिसे जब्त किया गया, आरोपी के विरुद्ध धारा 20B,NDPS- Act की कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।