
छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी विधिविभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी राजेश दुबे अधिवक्ता ने कहा कि, कॉंग्रेस पार्टी ने जब से छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी को उत्तरप्रदेश चुनाव का प्रभारी बनाया गया है योगी आदित्यनाथ की नींद गायब है,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के उत्तरप्रदेश प्रथम दौरे के दिन उन्हें एयरपोर्ट में बिना किसी कारण के जबरन रोका गया और एयरपोर्ट में ही बंधक बनाकर रखने का प्रयास योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया योगी आदित्यनाथ का भूपेश बघेल से भय साफ परिलक्षित होता है। राजेश दुबे ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कोविड नियमो का पालन करते हुए अपने कार्यक्रम संपादित कर रहे थे इसके बावजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के खिलाफ एवं कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओं के किलाफ़ एफआईआर किया जाना योगी आदित्यनाथ का भय और बौखलाहट है। राजेश दुबे ने योगी आदित्यनाथ को चेतावनी देते हुए कहा कि आंधी रोके रुका है क्या?भूपेश बघेल वो आंधी है जो रोके नहीं रुकने वाले योगी आदित्यनाथ के चला चली का बेला आ गया है।