Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब धरती पर दिखेगा तो चांद चीन में सूरज के बाद बनाया नकली चांद जाने इस चांद को बनाने का कारण
    RAIPUR

    अब धरती पर दिखेगा तो चांद चीन में सूरज के बाद बनाया नकली चांद जाने इस चांद को बनाने का कारण

    By Tv 36 HindustanJanuary 17, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नकली चांद बनाने के पीछे गुरुत्वाकर्षण से संबंधित एक प्रयोग करना था, जिसमें नकली चांद से ग्रैविटी पूरी तरह खत्म हो जाती है. इसमें चुंबकीय शक्ति की परख की गई, ताकि भविष्य में चुंबकीय शक्ति से चलने वाले यान और यातायात के नए तरीके खोजे और चांद पर इंसानी बस्ती बना सके.

    चीन के वैज्ञानिकों ने अभी एक छोटा प्रयोग किया है. इसके बाद इस साल के अंत तक एक ताकतवर चुंबकीय शक्ति वाला वैक्यूम चैंबर बनाएगा. जिसका व्यास 2 फीट का होगा. ताकि इसमें से गुरुत्वाकर्षण पूरी तरह से खत्म करके मेंढक को हवा में उड़ाया जा सके. हालांकि, मेंढक को ऐसे वैक्यूम चैंबर में पहले भी लैविटेट कराया जा चुका है. चाइना यूनिवर्सिटी ऑफ माइनिंग एंड टेक्नोलॉजी के जियोटेक्नीकल इंजीनियर ली रुईलिन ने कहा कि इस वैक्यूम चैंबर को पत्थरों और धूल से भर दिया जाएगा, जैसे चांद की सतह पर होती है. चांद की ऐसी सतह पहली बार धरती पर बनाई जाएगी. इसका छोटा प्रयोग हम कर चुके हैं, जो सफल रहा है. लेकिन अगले प्रयोग में कम गुरुत्वाकर्षण शक्ति लंबे समय तब बनाए रखने के लिए इस प्रयोग को ज्यादा दिन तक चलाने का प्लान है.ली रुईलिन ने कहा कि हम यह प्रयोग पूरी तरह से सफल करने के बाद इस एक्सपेरिमेंट को चांद पर भेजेंगे. जहां पर धरती की ग्रैविटी का सिर्फ 6ठां हिस्सा ही गुरुत्वाकर्षण है. इसके जरिए चीन चांद पर इंसानी बस्ती बनाने के नए तरीके खोजेगा. ताकि बस्ती हवा में उड़े न. चांद की सतह पर इंसान चलता नहीं उड़ने लगता है, इसलिए कोई भी सेटलमेंट टिकाने के लिए यह ग्रैविटी एक्सपेरीमेंट जरूरी है.ली कहते हैं कि कई इम्पैक्ट प्रयोग तो कुछ सेकेंड्स के होते हैं, जैसे आपने चांद की सतह से कुछ टकराकर स्टडी की. लेकिन ग्रैविटी एक्सपेरीमेंट के लिए आपको कई दिनों तक प्रयोग करना पड़ेगा.

    इसके लिए इंतजार करना होगा. लगातार दबाव और तापमान बदलने से जिस धातु का सेटलमेंट या प्रायोगिक यंत्र होगा वो खराब हो सकता है. इसलिए हमें ऐसे प्रयोग को लंबे समय तक चलाने के लिए धरती पर कई प्रयोग करने होंगे, उसके बाद इसे चांद पर भेजेंगे. शोधकर्ताओं के मुताबिक इस वैक्यूम चैंबर का आइडिया उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के फिजिसिस्ट आंद्रे गीम के प्रोजेक्ट से आया था. आंद्रे गीम को साल 2000 में नोबेल पुरस्कार मिला था. यह पुरस्कार उन्हें ऐसा ही यंत्र बनाने के लिए मिला था, जिसमें उन्होंने ग्रैविटी कम करके मेंढक को हवा में उड़ाया था. आंद्रे गीम के लैविटेशन ट्रिक का ही उपयोग करके चीन के वैज्ञानिकों ने नकली चांद बनाया है. इसे डायमैग्नेटिक लेविटेशन (Diamagnetic Levitation) कहते हैं. होता यूं है कि एटम के केंद्र यानी न्यूक्लियाई के चारों तरफ छोटे-छोटे इलेक्ट्रॉन चक्कर लगाते हैं. जो करंट पैदा करते हैं. ये घूमती हुई करंट छोटे स्तर पर चुंबकीय शक्ति विकसित करती है. लेकिन खास परिस्थितियों में इस चुंबकीय शक्ति को नियंत्रित या कम करके उस स्थान पर लैविटेशन पैदा की जा सकती है. यानी वस्तुएं हवा में उड़ने लगती हैं. लेकिन जैसे ही बाहर से कोई चुंबकीय शक्ति किसी एटम से टकराती है, तब वही एटम अपनी चुंबकीय शक्ति की दिशा बदलकर बाहरी मैग्नेटिक फील्ड से संघर्ष करता है. बस यही पर लैविटेशन शुरु हो जाता है. यानी उड़ान शुरु.वैक्यूम चैंबर में प्रयोग सफल रहने के बाद इसे चीन के लूनर रोवर चांगई के अगले मून मिशन पर भेजा जाएगा. इससे पहले चीन चांगई-4 और चांगई-5 साल 2019 और 2020 में भेज चुका है. चांगई-5 तो चांद की सतह से सैंपल लेकर धरती पर लौटा था. चीन ने यह भी घोषणा कर रखी है कि वह साल 2029 तक चांद के दक्षिण ध्रुव पर एक इंसानी रिसर्च सेंटर बनाएगा.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनक्सलवाद के द्वारा पर्चे कहा: ईसाई धर्म पास्टर काम छोड़ दो, नही छोडऩे पर कार्यवाही किया जायेगी
    Next Article अबू धाबी में ड्रोन हमले से…. लोगों की मौत इसमें भारतीय और पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल भारती के मौत के बाद बिगड़ सकती है UAEसे संबंध
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धान खरीद में प्रदेश का ‘डेटा-संचालित मॉडल’, एआई टेक्नोलॉजी के ज़रिए कायम की मिसाल…

    March 5, 2026

    अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…

    March 5, 2026

    कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…

    March 5, 2026

    राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…

    March 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धान खरीद में प्रदेश का ‘डेटा-संचालित मॉडल’, एआई टेक्नोलॉजी के ज़रिए कायम की मिसाल…
    • अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…
    • कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…
    • राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…
    • बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?