Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » COVID19 : देश में अब तक 3.70 करोड़ लोग हुए कोरोनामुक्त
    कोरोना समाचार

    COVID19 : देश में अब तक 3.70 करोड़ लोग हुए कोरोनामुक्त

    By Tv 36 HindustanJanuary 25, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 25 जनवरी । देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान 2,67,753 लोग संक्रमणमुक्त हुए, जिससे कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3.70 करोड़ के पार पहुंच गई।

    देश में सोमवार को 62,29,956 लोगों को वैक्सीन लगायी गयी। देश में अब तक एक अरब 62 करोड़, 92 लाख नौ हजार 308 लोगों को वैक्सीन लगायी जा चुकी है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना 2,55,874 नए मामले दर्ज किये गये, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 97 लाख 99 हजार 202 हो गयी। वहीं 12403 मामले बढ़ने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2236842 हो गयी। पिछले 24 घंटों में 614 और मरीजों की मौत होने के साथ इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 490462 हो गयी है। इसी अवधि में दो लाख 67 हजार 753 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 37071898 हो गयी हैं। देश में रिकवरी दर 93.07 प्रतिशत पर आ गयी है। वहीं मृत्यु दर अभी 1.24 फीसदी है। वहीं सक्रिय मामलों की दर 5.69 प्रतिशत है।

    कर्नाटक में इस समय 362517 सक्रिय मामले हैं। यहां सोमवार को 4691 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों में 41707और मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3162977 हो गयी है। वहीं 32 और मरीजों की मौत हुई है तथा राज्य में अब तक 38614 लोगों की मौत हो चुकी है।

    महाराष्ट्र में 6309 सक्रिय मामलों के बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 303424 हो गई। इस दौरान 21491 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 7089936 हो गयी है। वहीं 36 और मरीजों की मौत हो गयी तथा इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 142151 हो गया है।
    केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामले 4367 घटने के बाद इनकी कुल संख्या 260982 रह गई है। राज्य में इस महामारी से 171 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51,987 हो गया है, जबकि अभी तक 5356642 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
    तमिलनाडु में इस अवधि में 5530 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 206484 हो गयी है और इस अवधि में 46 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 37264 तक पहुंच गया है। राज्य में 24,639 मरीजों के ठीक होने से कोरोना मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 2920457 हो गयी है।
    पश्चिम बंगाल में इस दौरान सबसे अधिक 15648 सक्रिय मामले कम होने के बाद इनकी कुल संख्या घटकर 94535 रह गयी है तथा 37 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 20375 हो गया है। राज्य में अभी तक 1854881 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
    उत्तर प्रदेश में कोरोना के 167 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी संख्या बढ़कर 93924 हो गयी है और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 1840842 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23,073 तक पहुंच गया है।
    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों से सक्रिय मामलों में लगातार कमी आ रही है। राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9106 सक्रिय मामले कम होने से इनकी कुल संख्या घटकर45140 रह गई है, जबकि 14836 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1726681 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 30 लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25,650 हो गया है।
    आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 9696 मामले बढ़ने से सक्रिय मामलों की कुल संख्या बढ़कर 93305 हो गयी हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2087282 हो गयी है। इस दौरान सात और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14,549 हो गयी है।
    तेलंगाना में सक्रिय मामले 1579 बढ़कर 33673 हो गए हैं, जबकि इस दौरान तीन और मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4075 हो गया है। वहीं 701047 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
    पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले 10704 हो गये हैं और कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 151081 हो गयी है, जबकि यहां मृतकों का आंकड़ा 586 है।
    राजस्थान में कोरोना के 60 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 93502 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1036762 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9118 हो गया।
    ओडिशा में कोरोना के 3023 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या 71509 रह गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1131917 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8,525 हो गया।
    छत्तीसगढ़ में कोरोना के 916 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या 31074 गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1055398 हो गयी है तथा इस दौरान मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13,746 हो गया।
    पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 45645 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 656474 हो गयी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 17023 हो गया है।
    गुजरात में सक्रिय मामले बढ़कर 135148 हो गये हैं तथा अब तक 930938 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 10274 तक पहुंच गया है।
    बिहार में 3016 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 14833 रह गयी है। राज्य में अब तक 786317 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 12,193 हो गया है।
    पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामले 30 घटने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 31280 पर पहुंच गयी है और राज्य में अभी तक 364694 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं तथा 7,491 लोगों की अभी तक इस महामारी से जान जा चुकी है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएशिया लायंस ने इंडिया महाराजा को हराया
    Next Article कैटरीना कैफ ने ‘फोन भूत’ के स्पेशल गाने के लिए रिहर्सल शुरू की
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में अब मौसम बदलेगा करवट, IMD का अगले इतने दिनों के लिए अलर्ट…

    May 11, 2026

    27% ओबीसी आरक्षण नहीं देना चाहती भाजपा सरकार, कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप…

    May 11, 2026

    हीटवेव और मानसून को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग में दिए ये निर्देश…

    May 11, 2026

    अमरनाथ यात्रा से पहले ही ट्रेनों में इस रूट पर बढ़ी भीड़, आसान नहीं सफर…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में अब मौसम बदलेगा करवट, IMD का अगले इतने दिनों के लिए अलर्ट…
    • 27% ओबीसी आरक्षण नहीं देना चाहती भाजपा सरकार, कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप…
    • हीटवेव और मानसून को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग में दिए ये निर्देश…
    • अमरनाथ यात्रा से पहले ही ट्रेनों में इस रूट पर बढ़ी भीड़, आसान नहीं सफर…
    • अमृत महोत्सव से महकेगी ये नगरी 11 तीर्थों के पवित्र जल से होगा कुंभाभिषेकम, पीएम मोदी बनेंगे साक्षी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?