Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एशिया लायंस ने इंडिया महाराजा को हराया
    खेल

    एशिया लायंस ने इंडिया महाराजा को हराया

    By Tv 36 HindustanJanuary 25, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मस्कट, 25 जनवरी । असगर अफगान के हरफनमौला प्रदर्शन ने एशिया लायंस को ओमान के अल अमेरात मैदान में खेले गए लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में इंडिया महाराजा को 36 रन से हरा दिया।
    सोमवार को 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया महाराज मे पिछले मैच के सेंचुरियन नमन ओझा का विकेट जल्द ही खो दिया। वह चार रन के निजी स्कोर पर शोएब अख्तर की गेंद पर अजंता मेंडिस को कैच थमा बैठे।
    सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने दिलहारा फर्नांडो को लगातार तीन चौके मारे।, लेकिन जल्द ही मोहम्मद रफीक ने जाफर (35) को आउट कर दिया। इसके बाद गेंदबाजी करने आए असगर अफगान ने महाराजा के मध्य क्रम को हिलाकर रख दिया। उन्होंने पहले यूसुफ पठान और फिर मोहम्मद कैफ के अहम विकेट चटकाए।
    बढ़ते जरूरी रन रेट के बीच मनप्रीत गोनी ने महाराजा की कमान संभाली और 35 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें समर्थन नहीं मिला। इसके चलते लायंस ने महाराजा को 157/8 पर ही रोक दिया।
    इससे पहले अफगान के नाबाद 28 गेंदों में 69 रन की पारी खेलकर लायंस का स्कोर 193/4 पर पहुंचा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लॉयंस की शुरऊआत अच्छी नहीं रही और पहली ही गेंद पर स्टुअर्ट बिन्नी ने तिलकरत्ने दिलशान को आउट कर दिया.
    साल्वी ने दूसरे सलामी बल्लेबाज रोमेश कालुविथाराना को 13 रन पर आउट कर दिया, जिससे लायंस पावरप्ले के ओवरों में 29/2 पर सिमट गया। इसके बाद उपुल थरंगा, जिन्होंने पिछले दो मैचों में दो अर्धशतक बनाए थे। उन्होंने लगातार तीसरा अर्धशतक बनाया। उन्होंने अफगान के साथ मिलकर लायंस को 150 रन के पार पहुंचाया। भंडारी ने आखिरकार थरंगा को आउट कर उनकी मनोरंजक पारी को समाप्त किया। उन्होंने 45 गेंदों में 72 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार छक्के और सात चौके लगाए। पारी के अंत में अफगान ने क्रिस गेल की तरह प्रदर्शन किया और सात छक्के और चार चौके लगाकर 69 रन बनाये।
    संक्षिप्त स्कोर: 20 ओवर में एशिया लायंस 193/4 (उपुल थरंगा 72, असगर अफगान 69; अमित भंडारी 2/41) ने इंडियन महाराजा को 20 ओवरों में 157/8 (मनप्रीत गोनी 35 नाबाद; नुवान कुलशेखरा 2/14, असगर अफगान 2/23) को 36 रन से हराया।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलुभावने वादों पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस
    Next Article COVID19 : देश में अब तक 3.70 करोड़ लोग हुए कोरोनामुक्त
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    RCB की टीम पहुंची राजधानी, विराट की झलक पाने एयरपोर्ट पर लगा फैंस का तांता, सुरक्षा के पड़े इंतजाम…

    May 8, 2026

    रायपुर में सितारों का जमावड़ा लगा मैदान पर दिखेगा ROKO का जलवा, विदेशी मेहमान भी आएंगे…

    May 8, 2026

    अब वुमन्स टीम की बारी, पहली बार भारत आएगी जिम्बाब्वे की टीम, तीन टी-20 मैच की मेजबानी…

    May 8, 2026

    मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची राजधानी, फैंस ने जबरदस्त उत्साह के साथ किया खिलाड़ियों का स्वागत, तस्वीरें वायरल…

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अमृत महोत्सव से महकेगी ये नगरी 11 तीर्थों के पवित्र जल से होगा कुंभाभिषेकम, पीएम मोदी बनेंगे साक्षी…
    • आज सोमवार के अचूक उपाय भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए करें ये आसान उपाय, खुलेंगे तरक्की और सुख-समृद्धि के द्वार…
    • तो इसलिए ट्रायल रूम में कपड़े इतने परफेक्ट लगते हैं घर आते ही बदल जाता है पूरा लुक…
    • CM बनते ही थलपति विजय के फैंस को डबल खुशखबरी, इस फिल्म की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट…
    • आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए ऐसा रहेगा पढ़ें सोमवार का विस्तृत राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?