
नई दिल्ली -: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने एक ऐसी फोटा शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस फील्ड में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। जिसे देखकर हो सकता है कि आपके मन में भी खयाल आए कि क्या जाह्नवी कपूर एक्टिंग छोड़ क्रिकेटर बन गई हैं?इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) पसीने से तरबतर फील्ड में क्रिकेट खेलती दिख रही हैं।
एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखकर एक मिनट आप भी सोच में पड़ जाएंगे, ऐसा इसलिए क्योंकि जाह्नवी प्रोफेशनली क्रिकेट खेलती दिख रही हैं।जाह्नवी कपूर ने ना केवल क्रिकेट खेलते हुए बल्कि कई और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस कुछ लोगों के साथ टेबल के पास बैठी नजर आ रही हैं तो वहीं कुछ तस्वीरों में फील्ड पर क्रिकेट खेलते वक्त इस्तेमाल होने वाली चीजों को देखते हुए नजर आईं हैं।
इन तस्वीरों को जाह्नवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘क्रिकेट कैंप..मिस्टर एंड मिसेज माही’ दरअसल, जाह्नवी कपूर ये पूरी तैयारी अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए कर रही हैं, इस फिल्म का नाम है ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ फिल्ममेकर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने पिछले साल ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ फिल्म का ऐलान किया था।
अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस को जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, ऐसे में 26 जनवरी के मौके पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई सारी तस्वीरें शेयर की गईं। जिसमें जाह्नवी कपूर का फर्स्ट लुक जोरदार है।