Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अलीशा बनी मिस कोरिया आइकॉन 2022 मस्तानी प्रोडक्शन का बेहतरीन आयोजन
    कोरिया

    अलीशा बनी मिस कोरिया आइकॉन 2022 मस्तानी प्रोडक्शन का बेहतरीन आयोजन

    By Tv 36 HindustanFebruary 4, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बैकुंठपुर, 4 फरवरी । जिले के युवाओं की प्रतिभा को निखारने हेतु मस्तानी प्रोडक्शन द्वारा मिस्टर एंड मिस कोरिया आइकॉन 2022 प्रतियोगिता का आयोजन बीते 02 फरवरी को शहर के होटल गंगाश्री में आयोजित किया गया।

    उक्त प्रतियोगिता में जिले भर के सैकड़ों युवाओं ने आडिशन दिया। आडिशन राउंड के पश्चात ग्रूमिंग और कला निखारने हेतु बीते दिनांक 31 और 1 फरवरी को ट्रायल हुआ। इसके बाद बीते 02 फरवरी को फाइनल प्रतियोगिता हुई। जिसमे चुने हुए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

    गौरतलब है कि उक्त प्रतियोगिता में युवाओं का जोश देखते ही बनता था। प्रतियोगिता 03 चरणों में हुई जिसमे पारंपरिक वेशभूषा, पाश्चात्य व प्रश्नोत्तरी शामिल रहा।

    आपको बता दें कि कोरिया जिले की चिरमिरी निवासी सुश्री अलीशा शेख वर्तमान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महलपारा बैकुंठपुर में शिक्षिका के रूप में पदस्थ हैं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी सुश्री अलीशा शेख ने साहित्य, एंकरिंग, नृत्य एवम नेशनल पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में कई बड़ी उपब्धियां हासिल करते हुए पहले भी कई बार जिला सहित राज्य को गौरवान्वित किया है।

    मिस कोरिया आइकॉन 2022 का खिताब जीतने के लिए उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में राजपूत दुल्हन बनकर सबका मन मोह लिया साथ ही पाश्चात्य परिधान में भी अव्वल रही, भाव भंगिमा में निपुण होकर किए गए प्रश्नों का तर्कपुण उत्तर देते हुए निर्णायकों को उत्कृष्ठ अंक देने पर मजबूर कर दिया। सभी विधाओं में खरा उतरकर सुश्री शेख ने मिस कोरिया आइकॉन 2022 का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि “मैं अपने जीत का श्रेय सर्वप्रथम अपनी माता को देना चाहती हूं जिन्होंने पग पग पर हमेशा मेरा साथ दिया है और मेरा हौसला बढ़ाया है, चाहे वो साहित्य सेवा हो या पावरलिफ्टिंग या कोई भी क्षेत्र। इसके साथ ही उन सभी को देना चाहूंगी जिन्होंने प्रत्यक्ष एवम परोक्ष रूप से मुझे आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। कोरिया जिले में मॉडलिंग शो का होना अपने में बड़ी बात है मेरी जन्मभूमि चिरमिरी है और कर्मभूमि बैकुंठपुर मैंने देखा दोनो ही जगह के लोगो में आज खुशी है और इसे देखकर मैं ये कह सकती हूं की वाकई में मिस कोरिया आइकॉन 2022 बनाना सार्थक हुआ है।

    वहीं उक्त प्रतियोगिता में चिरमिरी निवासी सागर दास ने सभी नौजवानों को पछाड़ते हुए मिस्टर कोरिया आइकॉन 2022 का खिताब अपने नाम किया। सागर भी एक पावरलिफ्टर है जिन्होंने राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

    आपको बता दें कि मस्तानी प्रोडक्शन एवम होटल गंगाश्री के बैनर तले उक्त प्रतियोगिता का मीडिया पार्टनर सम्यक क्रांति रहा वहीं मिस्टर छत्तीसगढ़ मॉडल विकास यादव, मिस छत्तीसगढ फर्स्ट रनरअप तापोशी दास, मिस भिलाई राखी मंडल,मिस राजधानी कांक्षी मिंज ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। मंच संचालन सीमा दास एवम साथियों ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जैद खान मिस्टर छत्तीसगढ़ हैंडसम 2021, मोनी राजपूत, आयुषी तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलाल आतंक का कहर जारी : बीजापुर में नक्सलियों ने दो वाहनों को लगाई आग, ….
    Next Article ईवीएम को नहीं किया जा सकता हैक, पूरी तरह सुरक्षित है प्रणाली : डॉ. त्रिवेदी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में उमड़ी भीड़, सीनियर DCM के निर्देश पर शुरू हुआ ये विशेष अभियान…

    May 11, 2026

    लीड छत्तीसगढ़ कार्यक्रम की सफलता पर शिवाशा फाउंडेशन के चेयरमैन सम्मानित…

    May 11, 2026

    मुख्यमंत्री ने इस मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की’…

    May 11, 2026

    देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : सीएम साय…

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विशेष लेख ‘ई-ऑफिस का विस्तार प्रदेश की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में इस क्रांति का आगाज’..
    • मदर्स डे पर महिला बंदियों को बड़ा तोहफा, जेल में शुरू हुई ये शानदार सुविधा…
    • गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में उमड़ी भीड़, सीनियर DCM के निर्देश पर शुरू हुआ ये विशेष अभियान…
    • लीड छत्तीसगढ़ कार्यक्रम की सफलता पर शिवाशा फाउंडेशन के चेयरमैन सम्मानित…
    • आ गई AC से आगे की नई तकनीक, बिना बिजली घर रखेगी ठंडा, जानें क्या है Nescod टेक्नोलॉजी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?