Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आ गई AC से आगे की नई तकनीक, बिना बिजली घर रखेगी ठंडा, जानें क्या है Nescod टेक्नोलॉजी…
    तकनीकी

    आ गई AC से आगे की नई तकनीक, बिना बिजली घर रखेगी ठंडा, जानें क्या है Nescod टेक्नोलॉजी…

    By Tv36 HindustanMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- क्या आप जानते हैं कि बिना बिजली AC से ज्यादा ठंडक देने वाली टेक्नोलॉजी का आविष्कार कर लिया गया है? इसे Nescod नाम दिया गया है। इसकी खासियत है कि यह बिना बिजली खर्च किए 25 डिग्री तापमान को 3 डिग्री तक गिरा सकती है। गौर करने वाली बात है कि दुनियाभर की बिजली का 10% हिस्सा AC चलाने में खर्च होता है। ऐसे में यह टेक्नोलॉजी पूरी दुनिया के लिए वरदान साबित हो सकती है।

    अगर आप भी गर्मी की वजह से AC और उसके महंगे बिजली बिल की वजह से खुद को मजबूर पाते हैं, तो आपके लिए बहुत काम की खबर है। दरअसल, अब AC से आगे की तकनीक आ चुकी है, जो बिना बिजली के आपके घर को ठंडा रख सकती है। इस टेक्नोलॉजी का नाम है Nescod यानी कि No Electricity or Sustainable Cooling on Demand और यह भविष्य की कूलिंग तकनीक साबित हो सकती है।

    इस नई तकनीक की खासियत है कि यह AC की तरह न तो महंगी है और न ही पर्यावरण के लिए खतरनाक है। इसे बनाने का श्रेय सऊदी अरब के ‘किंग अब्दुल्ला यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ के वैज्ञानिकों को जाता है। यह बिना एक यूनिट बिजली खर्च किए आपके घर को ठंडा कर सकता है।(REF.)

    Nescod तकनीक का मुख्य आधार एक बहुत ही साधारण रसायन है जिसे अमोनियम नाइट्रेट कहा जाता है। आमतौर पर इस रसायन का इस्तेमाल खाद बनाने के लिए होता है। इस तकनीक में एंडोथर्मिक (Endothermic) सिद्धांत पर काम करते हुए, नमक को पानी में घोला जाता है, तो यह अपने आसपास की गर्मी को सोख लेता है।

    प्रयोगों के दौरान देखा गया कि अमोनियम नाइट्रेट और पानी के मिश्रण ने मात्र 20 मिनट के भीतर तापमान को 25°C से घटाकर 3.6°C तक पहुंचाया जा सकता है। यह प्रक्रिया इतनी प्रभावी है कि यह बिना किसी मोटर या कंप्रेसर के जबरदस्त ठंडक पैदा करती है।

    सोलर पावर बचाएगी बिजली
    सोलर पावर बचाएगी बिजली
    रिपोर्ट्स के अनुसार,(REF.) इस तकनीक की सबसे बड़ी खूबी है कि यह सोलर पावर पर काम कर सकती है। गौर करने वाली बात है कि एक बार जब अमोनियम नाइट्रेट पानी में घुलकर ठंडक पैदा कर देता है, तो सिस्टम सोलर पावर की मदद से उस पानी को भाप बनाकर उड़ा देता है।

    इससे नमक के क्रिस्टल दोबारा बन जाते हैं और उन्हें अगली बार फिर से कूलिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरीके से सालों साल Nescod टेक्नोलॉजी से कूलिंग

    रिपोर्ट्स के अनुसार दुनियाभर की बिजली का 10% हिस्सा AC चलाने में इस्तेमाल होता है। Nescod जैसी टेक्नोलॉजी न सिर्फ बिजली के भारी बोझ को कम कर सकती है बल्कि उन लोगों के लिए गर्मी से जान बचाने वाली साबित होगी, जो महंगी बिजली का खर्च नहीं उठा सकते।
    इस तकनीक का इस्तेमाल घर ठंडा करने के अलावा दवाइयों और वैक्सीन को सुरक्षित रखने और भोजन को खराब होने से बचाने के लिए भी किया जा सकता है।

    Post Views: 360

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएमपी बना ‘चीता स्टेट’इस नेशनल पार्क के खुले जंगल में छोड़ी गईं दो और मादा चीते…
    Next Article लीड छत्तीसगढ़ कार्यक्रम की सफलता पर शिवाशा फाउंडेशन के चेयरमैन सम्मानित…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    विशेष लेख ‘ई-ऑफिस का विस्तार प्रदेश की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में इस क्रांति का आगाज’..

    May 11, 2026

    मदर्स डे पर महिला बंदियों को बड़ा तोहफा, जेल में शुरू हुई ये शानदार सुविधा…

    May 11, 2026

    गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में उमड़ी भीड़, सीनियर DCM के निर्देश पर शुरू हुआ ये विशेष अभियान…

    May 11, 2026

    लीड छत्तीसगढ़ कार्यक्रम की सफलता पर शिवाशा फाउंडेशन के चेयरमैन सम्मानित…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विशेष लेख ‘ई-ऑफिस का विस्तार प्रदेश की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में इस क्रांति का आगाज’..
    • मदर्स डे पर महिला बंदियों को बड़ा तोहफा, जेल में शुरू हुई ये शानदार सुविधा…
    • गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में उमड़ी भीड़, सीनियर DCM के निर्देश पर शुरू हुआ ये विशेष अभियान…
    • लीड छत्तीसगढ़ कार्यक्रम की सफलता पर शिवाशा फाउंडेशन के चेयरमैन सम्मानित…
    • आ गई AC से आगे की नई तकनीक, बिना बिजली घर रखेगी ठंडा, जानें क्या है Nescod टेक्नोलॉजी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?