बलौदाबाजार, 11 फरवरी । पुलिस अधीक्षक दीपक झा की जनहित की दिशा में लगातार पहल की जा रही है ताकि पुलिस की छवि लोगों के बीच अच्छी बने. इसी क्रम मे यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाने तथा वाहन दुर्घटनाओं को रोकने नियमित जांच अभियान प्रारंभ किया गया साथ ही जांजगीर अभियान के दौरान शिविर भी लगाकर वाहन चालकों के लायसेंस प्रदुषण जांच तथा एश्योरेंस की भी सुविधा प्रदान की जा रही है साथ ही यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालन के दौरान किस तरह यातायात नियमों की जानकारी रखे एवं सुरक्षित वाहन चलाये इसकी भी जानकारी दी जा रही है.
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की लोगों मे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है. इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने यातायात पुलिस व आम जनता को सहयोग करने वाले एश्योरेंस प्रदुषण जांच व लायसेंस बनाने मे सहयोग प्रदान करने वालो का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बताया कि पुलिस का काम केवल वाहनो की जांच कर राजस्व वृध्दि करना नही है वरना लोगों मे जागरूकता भी लाना है इसी क्रम मे हमने सहज सुगम यातायात सप्ताह चलाकर वाहनो की जांच भी की साथ ही ऐसे लोगों को जिनके पास लायसेंस नही थे हमने लायसेंस भी बनवाने मे मदद की साथ एश्योरेंस व प्रदुषण जांच भी करवाया इसके अलावा वाहन चलाते समय रखने वाली आवश्यक सावधानी व कागजातों के बारे में जानकारी दी ताकि वाहनचालक दुर्घटनाओं से बच सके और अपने परिवारजनों के साथ खुशहाल रह सके. इस कार्य मे हमे जनसहयोग भी मिल रहा है और हम इसे और आगे भी चलायेंगे ताकि पुलिस की अच्छी छवि लोगों के सामने बन सके.