Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वैलेंटाइन डे : प्यार दिल से होता है या दिमाग से?
    जीवन शैली

    वैलेंटाइन डे : प्यार दिल से होता है या दिमाग से?

    By Tv 36 HindustanFebruary 13, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंजलि मिश्रा
    नोएडा के एक व्यस्त मॉल में हाथ में हाथ डालकर घूमते एक जोड़े के सामने जब यह सवाल रखा गया तो उनमें से एक ने दिमाग पर ज्यादा जोर दिए बिना एक बहुत सुना-सुनाया जवाब हमें दे दिया. जवाब कुछ यूं था – प्यार न दिल से होता है न दिमाग से, प्यार तो इत्तेफाक से होता है. उनका साथ दे रहीं मोहतरमा ने इस जवाब को थोड़ा और सुधारते हुए कहा – सच्चा प्यार तो इत्तेफाक के साथ-साथ किस्मत से ही होता है. इसके बाद हमने उनके जवाब को सहारा बनाते हुए अपनी पड़ताल आगे बढ़ाई कि आखिर प्यार दिल से होता है या दिमाग से?

    असल में जब अच्छी किस्मत के चलते आपके साथ कोई खूबसूरत इत्तेफाक होता है तो कोई आपको सिर्फ एक ही पल में पसंद आ सकता है. इसे ही पहली नजर का प्यार कहते हैं. ऐसा हम नहीं बल्कि वैज्ञानिक शोध भी कह रहे हैं. किसी को देखते ही दिमाग में एक साथ कई केमिकल रिएक्शन होते हैं जिससे कोई व्यक्ति प्यार में पड़ जाता है. इसे कुछ इस तरह से कहा जा सकता है कि पहली नजर पड़ते ही आपका दिल किसी पर नहीं आता बल्कि आपके दिमाग में कोई आ जाता है. यानी कहने को कुछ भी कहें पर प्यार की शुरुआत दिल से नहीं दिमाग से होती है.

    न्यूयॉर्क की सिराक्यूज यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग ने इस विषय पर रिसर्च करते हुए पाया है कि प्यार में पड़ना न सिर्फ हमारी भावनाओं और हमारे मूड को बदल देता है बल्कि दिमाग के कुछ विशेष हिस्सों को भी सक्रिय कर देता है. जब कोई व्यक्ति प्यार में होता है तो उसका दिमाग डोपेमाइन, ऑक्सीटोसिन, एड्रेनलिन और वैसोप्रेसिन सहित आपको उत्साहित रखने वाले 12 हॉर्मोन्स का स्राव बढ़ा देता है. यही वजह है कि इश्क होते ही सबकुछ अच्छा और नया सा लगने लगता है, लोग अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं और कुछ लोगों का बेहतर व्यक्तित्व सामने आता है और अगर उनकी आदतें बिगड़ी हुई हों तो उनके सुधरने की संभावना भी इस समय सबसे ज्यादा होती है. इस शोध से, प्यार कभी भी, कहीं भी, किसी से भी हो सकता है, वाली धारणा भी सच साबित होती है. इस शोधपत्र में मात्र 0.2 सेकंड में ही प्यार होने की बात कही गई है.

    सच यह है कि प्यार दिल से नहीं दिमाग से होता है लेकिन इसमें दिल की भी भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता. इस सारे खेल का नियंत्रण दिमाग से होता है क्योंकि हॉर्मोन स्राव के लिए वही जिम्मेदार होता है. प्यार होने की सूरत में हॉर्मोन भी अपने नियमित व्यवहार से अलग असर दिखाने लगते हैं. उदाहरण के लिए एड्रेनलिन आमतौर पर किसी खतरे से पैदा हुए तनाव की प्रतिक्रिया के रूप में रिलीज़ होता है. लेकिन जब किसी से प्यार हो जाए तब भी यह सक्रिय हो जाता है. यही वजह है कि कई बार माशूक के सामने आने पर आशिक की हथेलियों पर पसीने आते हैं, तो कभी होंठ सूखने लगते हैं और दिल जोर-जोर से धड़कने लगता है. इस स्थिति में एड्रेनलिन के कारण बेकाबू हुई धड़कनों का इल्जाम लोग निर्दोष दिल या महबूब को दे देते हैं.

    प्रेमियों के आस-पास ‘तुमसे मिलने को दिल करता है’ वाला राग भी असल में दिल का नहीं डोपेमाइन हॉर्मोन का बजाया होता है. बाकी हॉर्मोन की तरह यह भी दिमाग से नियंत्रित होता है और दिल उस समय भी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद खून को पंप कर रहा होता है. प्यार से जुड़ी हर इच्छा के लिए कोई न कोई हॉर्मोन जिम्मेदार होता है, जैसे परवाह करने की इच्छा ऑक्सीटोसिन और ताउम्र साथ रहने का इरादा वैसोप्रेसिन की वजह से बनता है.

    जैवरसायनिकी के अनुसार प्यार में पड़ने के बाद इतने हॉर्मोनों के स्त्राव से दिमागी तंत्रिकाओं को सक्रिय करने वाले घटकों के स्तर में बढ़ोत्तरी हो जाती है. यह भी कहा जा सकता है कि दोनों बातें एक-दूसरे पर समान रूप से निर्भर करती हैं, यानी प्यार में पड़ने पर ही घटक सक्रिय होते हैं और इनके सक्रिय रहने की स्थिति में ही प्यार बना रह सकता है. और इसके लिए इंसान के पास एक अदद दिमाग (मस्तिष्क) होना अनिवार्य होता है क्योंकि प्यार दिमाग से ही होता है.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसोना में 1125 और चांदी में 2255 रुपये की साप्ताहिक तेजी
    Next Article हर साल फरवरी में मनाया जाता है नींबू उत्सव, कहां.. जानिए ….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गर्भ से अंतिम संस्कार तक, हिंदू धर्म के 16 संस्कार ऐसे निभाते हैं जीवनभर साथ…

    May 8, 2026

    अगर आपके आंखों के नीचे काले घेरे जड़ से हो जाएंगे खत्म सोने से पहले कर लें ये 1 काम…

    February 8, 2026

    क्या आप भी किसी भी दिन धो लेते हैं कपड़े तो हो जाइए सावधान इन 3 दिनों में कपड़े धोना घर में ला सकता है…

    January 24, 2026

    क्या आप भी किसी भी दिन धो लेते हैं कपड़े तो हो जाइए सावधान इन 3 दिनों में कपड़े धोना घर में ला सकता है…

    January 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में अब मौसम बदलेगा करवट, IMD का अगले इतने दिनों के लिए अलर्ट…
    • 27% ओबीसी आरक्षण नहीं देना चाहती भाजपा सरकार, कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप…
    • हीटवेव और मानसून को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग में दिए ये निर्देश…
    • अमरनाथ यात्रा से पहले ही ट्रेनों में इस रूट पर बढ़ी भीड़, आसान नहीं सफर…
    • अमृत महोत्सव से महकेगी ये नगरी 11 तीर्थों के पवित्र जल से होगा कुंभाभिषेकम, पीएम मोदी बनेंगे साक्षी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?