Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » टीम इंडिया ने श्रीलंका को 62 रन से हराकर किया कमाल, T20I क्रिकेट तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड
    खेल

    टीम इंडिया ने श्रीलंका को 62 रन से हराकर किया कमाल, T20I क्रिकेट तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड

    By Tv 36 HindustanFebruary 25, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक खास उपलब्धिअपने नाम कर ली है। भारतीय टीम ने एक तरह से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ के मैदान पर तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में जैसे ही भारतीय टीम ने जीत हासिल की तो टीम ने लगातार दसवां टी20 इंटरनेशनल मैच अपने नाम किया। इस तरह पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत ने तोड़ दिया है। पाकिस्तान ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 9 मैचों में जीत हासिल की थी। 

    दरअसल, भारतीय टीम को टी20 इंटरनेशनल मैच में आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2021 के मुकाबले में हार मिली थी। इसके बाद से लगातार 10 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं। भारत ने अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया को टी20 विश्व कप 2021 में हराया था और इसके बाद न्यूजीलैंड को 3-0 से टी20 सीरीज में मात दी थी। भारत का जीत का सिलसिला यहां रुका नहीं। 

    भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की और लगातार 9 टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की, जबकि श्रीलंका को हराकर भारत ने पहली बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 मुकाबले जीते हैं। भारत ने श्रीलंका को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में 62 रन से हरा दिया और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।

    रोहित की कप्तानी में लगातार 10वां मैच जीता

    इतना ही नहीं, रोहित शर्मा ने जब से नियमित रूप से टीम इंडिया की कमान संभाली है, तब से टीम इंडिया को सीमित ओवरों की क्रिकेट में हार नहीं मिली है। रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2021 के बाद टीम का कप्तान बनाया गया था और इसके बाद से उन्होंने भारत को लगातार 10 मैचों में जीत दिलाई है। इसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से मिली जीत, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से मिली जीत और टी20 सीरीज में कैरेबियाई टीम के खिलाफ 3-0 से मिली जीत शामिल है। 

    इस मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका की टीम के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, उनका ये फैसला उस समय गलत साबित हुआ, जब टीम को पहले 10 ओवर में कोई विकेट नहीं मिला। भारत ने ईशान किशन (89) और श्रेयस अय्यर (57) के अर्धशतक और रोहित शर्मा की 44 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 199 रन बनाए थे। 

    वहीं, 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने सभी ओवर खेलने के बाद भी 6 विकेट खोकर 137 रन बनाए और मुकाबला 62 रन से गंवा दिया। इस तरह श्रीलंका की टीम इस सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। श्रीलंका की टीम के लिए 53 रन की पारी चरिथ असलंका ने खेली, जबकि 24 रन दुश्मांथा चमीरा ने बनाए। 21 रन चमीका करुणारत्ने ने बनाए। भारत के लिए 2-2 विकेट भुवनेश्वर कुमार और वेंकटेश अय्यर ने चटकाए। 

    Post Views: 0

    Hind news Hindi khabar Hindi news hindinews india Sports news Sports news. Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article25 फरवरी राशिफल : इन 3 राशि वालों को मिलेगी आशातीत सफलता, पढ़ें मेष से मीन राशि तक का हाल
    Next Article ईडी का खुलासा : नवाब ने कौड़ियों के भाव में खरीदी 300 करोड़ की जमीन, इसलिए हुईं गिरफ्तारी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या अचानक गुस्सा करने से सच में फट सकती है दिमाग की नस जानें ब्रेन एन्यूरिज्म का ये पूरा सच…

    September 26, 2026

    सीएम साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित ये बड़ी घोषणाएं…

    September 26, 2026

    दक्षिण प्रदेश की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री साय…

    September 26, 2026

    राजधानी समेत कई जिलों में बारिश जारी, आज भी भारी बारिश का अलर्ट…

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या अचानक गुस्सा करने से सच में फट सकती है दिमाग की नस जानें ब्रेन एन्यूरिज्म का ये पूरा सच…
    • सीएम साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित ये बड़ी घोषणाएं…
    • दक्षिण प्रदेश की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री साय…
    • राजधानी समेत कई जिलों में बारिश जारी, आज भी भारी बारिश का अलर्ट…
    • बारिश ने बिगाड़ा ट्रेनों का टाइमटेबल, यहां से आने वाली कई गाड़ियां घंटों प्रभावित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?