Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आज से अमूल ने बढ़ा दिए दूध के दाम, मदर डेयरी के बाद दिया तगड़ा झटका…
    समाचार

    आज से अमूल ने बढ़ा दिए दूध के दाम, मदर डेयरी के बाद दिया तगड़ा झटका…

    By Tv36 HindustanNovember 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- त्योहारों की रौनक अभी खत्म ही हुई थी कि आम आदमी की रसोई पर महंगाई का नया बोझ आन पड़ा है। देश की दो सबसे बड़ी दूध सप्लाई करने वाली कंपनियों, अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है।

    आपको बता दें कि नई दरें गुरुवार, 12 नवंबर से देशभर के प्रमुख बाजारों में लागू हो गई हैं। इस फैसले के बाद अब आपको सुबह की चाय से लेकर बच्चों के दूध तक के लिए पहले से ज्यादा पैसे ढीले करने होंगे।

    जानिए कौन-सा दूध कितना महंगा
    कीमतों में 2 रुपये से लेकर सीधे 6 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। सबसे ज्यादा असर अमूल के फुल क्रीम भैंस के दूध पर पड़ा है, जो अब 80 रुपये की जगह 86 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं अमूल गोल्ड (फुल क्रीम वाला दूध) के पैकेट पर 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

    रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला अमूल ताजा (टोंड मिल्क वाला दूध पैकेट) भी 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसी तरह मदर डेयरी ने भी अपने अलग-अलग वेरिएंट पर 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक रेट बढ़ा दिए हैं।
    इसलिए अमूल को बढ़ाने पड़े दूध के दाम
    कंपनियों का कहना है कि यह फैसला मजबूरी में लेना पड़ा है। पिछले एक साल के दौरान पशुओं के चारे, सूखे-हरे चारे, खली, मक्का और शीरे जैसी चीजों के दाम काफी बढ़ गए हैं। इसके अलावा, दूध को पैक करने वाली पॉलीथिन, ट्रांसपोर्टेशन और पेट्रोल-डीजल यानी ईंधन का खर्चा भी बहुत बढ़ गया है। देश के कई हिस्सों में कम और खराब बारिश की वजह से भी पशुपालक भाइयों को पशु पालने में काफी दिक्कत आ रही थी, जिससे दूध का उत्पादन महंगा हो गया था।
    बढ़ी हुई कीमतों का लाभ किसानों को मिलने का दावा
    GCMMF के मुताबिक, इस बढ़ी हुई कीमत का सीधा फायदा दूध पैदा करने वाले किसानों को होगा। अमूल अपने सहकारी मॉडल के तहत ग्राहकों से मिलने वाले 1 रुपये में से करीब 80 पैसे सीधे 36 लाख से ज्यादा दुग्ध उत्पादक किसानों को वापस देता है। पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीदने की दरें 4 से 5 फीसदी तक बढ़ाई गई हैं। ऐसे में खुदरा दाम बढ़ने से किसानों की जेब में ज्यादा पैसा जाएगा, जिससे वे अपने पशुओं की बेहतर देखभाल कर सकेंगे।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआज गुरुवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जाने मकर और अन्य राशि के जातकों का 12 नवंबर का राशिफल…
    Next Article 16 गुरुवार का व्रत कैसे शुरू करें? जानें संकल्प, पूजा-विधि, नियम और उद्यापन का तरीका..
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    फाइनल में जगह बनाने उतरेगी टीम इंडिया, इस खिलाड़ी पर होंगी सभी की निगाहें…

    November 12, 2026

    16 गुरुवार का व्रत कैसे शुरू करें? जानें संकल्प, पूजा-विधि, नियम और उद्यापन का तरीका..

    November 12, 2026

    आज गुरुवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जाने मकर और अन्य राशि के जातकों का 12 नवंबर का राशिफल…

    November 12, 2026

    कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान…

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फाइनल में जगह बनाने उतरेगी टीम इंडिया, इस खिलाड़ी पर होंगी सभी की निगाहें…
    • 16 गुरुवार का व्रत कैसे शुरू करें? जानें संकल्प, पूजा-विधि, नियम और उद्यापन का तरीका..
    • आज से अमूल ने बढ़ा दिए दूध के दाम, मदर डेयरी के बाद दिया तगड़ा झटका…
    • आज गुरुवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जाने मकर और अन्य राशि के जातकों का 12 नवंबर का राशिफल…
    • कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?