
रायपुर Raipur : राष्ट्रीय सेवा योजना का 7 दिवसीय राज्यस्तरीय विशेष शिविर आज 26 फरवरी से 4 मार्च तक श्री रामचंद्र मिशन आश्रम के परिसर में उच्च शिक्षा विभाग व पं रविशंकर विश्वविद्यालय की संगठन व्यवस्था में आयोजित होगी।शिविर में “भारत में विभिन्नता में एकता”छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धता को प्रदर्शित करती हुई एक“ सांस्कृतिक रैली” भी महादेव घाट व रायपुर में आयोजित की जाएगी। रैली को ध्वजा दिखाकर संसदीय सचिव, विधायक विकास उपाध्याय रवाना करेंगे।