
गरियाबंद Gariyaband : गरियाबंद महाविद्यालय के पास पहाड़ मे देखा तेंदुए गए जिसकी वजह से शहर से लगे क्षेत्रों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तेंदुए को देखने लगातार लोगों की भीड़ जुटी हुई है। तेंदुआ देखे जाने से गरियाबंद पैरी कॉलोनी के पास दहशत व्याप्त है।पहाड़ में प्रतिदिन देखा जा रहा है तेंदुआ 1 माह से लगातार गरियाबंद के 2 किलोमीटर के दायरे में देखा जा रहा है तेंदुआ वन अधिकारी ने कहा कि शाम होने के बाद लोग घरों से ना निकले और बच्चों को बिल्कुल भी ना निकलने दें।