Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गौठानों में बने वर्मी कंपोस्ट अब कोरबा शहर के पांच कृषि दुकानों में उपलब्ध 10 रूपये प्रति किलो की दर से वर्मी कम्पोस्ट मिलेेगा दुकानों में बागवानी और किचन गार्डन के लिए होगी उपयोगी
    कोरबा

    गौठानों में बने वर्मी कंपोस्ट अब कोरबा शहर के पांच कृषि दुकानों में उपलब्ध 10 रूपये प्रति किलो की दर से वर्मी कम्पोस्ट मिलेेगा दुकानों में बागवानी और किचन गार्डन के लिए होगी उपयोगी

    By Tv 36 HindustanFebruary 26, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा :- राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के तहत जिले के गोठानों में महिला समूहों द्वारा गोबर खरीदी और गोबर से वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। वर्मी कंपोस्ट का उपयोग कर किसान न केवल बेहतर फसल प्राप्त कर रहे हैं बल्कि फसल उत्पादन में भी बढ़ोतरी हो रही है। गौठानों में निर्मित वर्मी कंपोस्ट खाद अब गांव के अलावा शहर में भी बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा गौठानों में उत्पादित वर्मी कंपोस्ट कोरबा शहर के 5  कृषि सेवा केन्द्रों में भी उपलब्ध कराया गया है। वर्मी कंपोस्ट इन दुकानों में 10 रूपये प्रति किलो की दर में उपलब्ध है। किचन गार्डन और बागवानी में रुचि रखने वाले शहरवासी आसानी से वर्मी खाद खरीदकर इसका उपयोग कर सकेंगे। वर्मी खाद कोरबा शहर के छत्तीसगढ़ फर्टिलाइजर कोरबा ओवर ब्रिज के नीचे, एग्रोटेक सर्विसेज गायत्री मंदिर के पीछे सीएसईबी चौक, सिंघानिया एजेंसीज इतवारी बाजार कोरबा, जय किसान बीज भंडार इतवारी बाजार कोरबा एवं कृषक जगत मेन रोड कोरबा इतवारी बाजार दुकानों में उपलब्ध हैं।

    पहले दिन सिंघानिया एजेंसीज दुकान से ग्राम पहंदा के निवासी श्री लक्ष्मी नारायण सिदार ने 50 किलो वर्मी खाद खरीदा। उन्होने वर्मी खाद को फसल के लिए बहुत ही लाभदायक बताया साथ ही सभी किसानों को फसल में वर्मी खाद उपयोग करने की सलाह भी दी। इसी प्रकार माली का काम करने वाले श्री सखाराम कश्यप और किसान श्री पुनीराम पटेल ने भी शहर के दुकानों में वर्मी खाद खरीद कर वर्मी खाद को फसल  और भूमि सुधार के लिए उपयोगी बताया।उप संचालक कृषि श्री ए.के.शुक्ला ने बताया कि आगामी दिनों में इस तरह की दुकानें शहर के अलावा जिले के उपनगरीय क्षेत्र जैसे पाली, छुरी, दर्री, कटघोरा, दीपका एवं बालकों में भी संचालित होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुगमता से खाद को उपलब्ध कराने के लिए दुकान चयन की प्रक्रिया की जा रही है।  उन्होंने बताया कि जिले में संचालित हो रहे 232 गोठानों में 285 महिला समूह कार्य कर रही हैं। गृहिणी की तरह कार्य करने वाली महिलाएं अब गौठान से जुड़ कर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन रही है।

    वित्तीय वर्ष 2021- 22 में 57 हजार 751 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट खाद उत्पादित हुआ है। इससे गोठान की महिलाओं को 4 करोड़ 33 लाख 60 हजार रूपये का लाभ हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों की तरह शहर में भी खाद की बिक्री बढ़ने से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।  उप संचालक कृषि ने बताया कि वर्मी खाद के उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती हैं। वर्मी खाद के उपयोग से फसल लागत में भी कमी आती हैं। वर्मी खाद स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक है। किसानों को घर में कीटनाशक दवाओं को रखने से होने वाली हानि से भी निजात मिलेगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअवैध रेत परिवहन करने वाले दो ट्रेक्टर वाहनों पर की गई कार्यवाही
    Next Article गोधन न्याय योजना: गोबर बेचकर लाभ कमाने का अच्छा माध्यम ग्रामीणों को सूचना शिविर के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की मिल रही जानकारी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    “प्रदेश में बर्ड फ्लू का तांडव, शहर का ये इलाका क्वारंटाइन जोन घोषित…

    March 25, 2026

    गोबर बना सोना, ऐसे कमा रही लाखों महिला किसान…

    March 25, 2026

    वनमंडल में करोड़ों का खेल लेमरू हाथी रिजर्व परियोजना में खुला भ्रष्टाचार का पिटारा, कागज़ों में तालाब—जमीन पर घोटाला

    March 25, 2026

    वनमंडल में करोड़ों का खेल लेमरू हाथी रिजर्व परियोजना में खुला भ्रष्टाचार का पिटारा, कागज़ों में तालाब—जमीन पर घोटाला

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • 26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…
    • ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…
    • किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?