नई दिल्ली, 28 फरवरी। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के कम होते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान नये मामलों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक दर्ज की गयी तथा संक्रमण से मरने वालों की संख्या में भी कमी आयी।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 119 मरीजों ने दम तोड़ा है और इसी के साथ अब तक महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या पांच लाख तेरह हजार 843 हो गयी है। इस दौरान 8013 मामले सामने आये हैं, जिन्हें शामिल करते हुये कुल मामलों की संख्या चार करोड़ 29 लाख 24 हजार 130 हो गयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना को मात दे चुके मरीजाें की संख्या चार करोड़ 23 लाख 07 हजार 686 तक पहुंच गयी है। इनमें से 16,765 पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं। देश में कोरोना के मामलों की गिरती संख्या के बीच सक्रिय मामले अब 102601 ही रह गये हैं।
पिछले 24 घंटों में देश में 4,90,321 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 177 करोड़ 50 लाख 86 हजार 335 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।
देश में अभी सक्रिय मामलों की दर 0.24 फीसदी है जबकि स्वस्थ होने की दर 98.56 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत पर बरकरार है।
केरल कोरोना के सक्रिय मामलों में पहले स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 3037 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 30745 रह गयी। वहीं 5499 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6401236 हो गयी है, जबकि 16 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 65223 हो गया है।
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में दूसरे स्थान पर है, जहां इस अवधि में सक्रिय मामले 581 घटकर 11225 रह गये हैं। इस दौरान राज्य में 1361 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7710376 हो गयी। इस महामारी से दो और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 143697 हो गया।
तमिलनाडु में इस दौरान सक्रिय मामले 771 घटकर 6393 रह गये है। वहीं 1209 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 3404611 हो गयी है, जबकि एक व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 38003 हो गया है।
कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 452 घटकर 6526 रह गयी है। इस दौरान 801 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3894333 हो गयी है। वहीं 17 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 39936 पर पहुंच गया है।
राजस्थान में कोरोना के सक्रिय मामले 573 घटकर 4969 रह गये हैं। वहीं कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1265028 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9537 हो गया है।
मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 3851 रह गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1024010 हो गयी है। इस दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 10727 पर स्थिर है।
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले 331 घटकर 7268 रह गये हैं और कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 205403 हो गयी है, जबकि यहां मृतकों का आंकड़ा 657 है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 278 घटकर 3954 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 2040065 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23453 तक पहुंच गया है।
आंध्र प्रदेश में 668 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 2850 रह गयी है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2300165 हो गयी है। इस दौरान एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14726 हो गयी है।
तेलंगाना में सक्रिय मामले 302 और घटकर 3237 रह गये हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4111 पर बरकरार है। वहीं 781427 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
ओडिशा में कोरोना के 633 मामले घटने से इनकी कुल संख्या 2499 रह गयी है। राज्य में कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1273304 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9064 हो गया है।
गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 2049 रह गये हैं तथा अब तक 1209534 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 10928 तक पहुंच गयी है।
पश्चिम बंगाल में इस दौरान सक्रिय मामले 08 और घटकर 1944 रह गये हैं तथा तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 21175 हो गया है। राज्य में अभी तक 1991899 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 182 सक्रिय मामले घटकर 1705 रह गये हैं। कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1135075 हो गयी है तथा इस दौरान मृतकों का आंकड़ा 14027 तक पहुंच गया है।
पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामले 40 और बढ़ने से 2392 हो गये हैं और राज्य में अभी तक 426002 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं तथा 7680 लोगों की अभी तक इस महामारी से जान जा चुकी है।
राष्ट्रीय राजधानी में इस दौरान कोरोना के मामले 23 बढ़कर 2086 हो गये हैं, जबकि 554 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1831426 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में तीन की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 26122 हो गया है।
पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 729 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 739616 हो गयी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा 17702 पर स्थिर रहा है।