Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महिला क्रिकेट प्रतियोगिता: बीके वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने जीता फाइनल विजेता टीम को 25 हजार रूपये और उप विजेता को 15 हजार रूपये का मिला पुरस्कार
    Uncategorized

    महिला क्रिकेट प्रतियोगिता: बीके वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने जीता फाइनल विजेता टीम को 25 हजार रूपये और उप विजेता को 15 हजार रूपये का मिला पुरस्कार

    By Tv 36 HindustanMarch 8, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    जिला प्रशासन द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता से खिलाड़ियों और दर्शकों में रहा उत्साह

    कोरबा :- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए गए महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बीके वेलफेयर सोसाइटी ने फाइनल मैच अपने नाम किया। बीके वेलफेयर सोसाइटी टीम ने फाइनल मैच में बीआरसी कोरबा की टीम को 9 विकेट से हराकर आसान जीत दर्ज की। फाईनल मैच में विजेता टीम बीके वेलफेयर सोसाइटी को 25 हजार रूपये नगद और ट्राफी प्रदान की गई। साथ ही उप विजेता बीआरसी कोरबा की टीम को 15 हजार रूपये नगद और ट्राफी पुरस्कार में दिया गया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत शामिल हुई।

    उन्होंने विजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए जीत की बधाई दी। साथ ही उप विजेता टीम को निराश नहीं होने और खेल में अच्छे प्रदर्शन करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी। सांसद महंत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में लड़ने वाले सभी खिलाड़ी महान होते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। सांसद ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में भी खुशियों के चौके-छक्के लगाते रहने के लिए कहा। उन्होंने खेल में अच्छे प्रदर्शन करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की शुभकामनाएं दी तथा कोरबा और देश का नाम रोैशन करने के लिए भी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि नारी शक्ति किसी से कम नहीं है। महिलाएं हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहीं हैं। महिलाएं खेल, सामाजिक क्षेत्र, राजनीति, प्रशासन, प्रबंधन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी नये-नये आयाम प्रस्तुत कर रहीं हैं।

    कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हार या जीत मायने नहीं रखती। मैदान में अपनी झिझक दूर करके खेलने के लिए सामने आना ही बहुत बड़ी बात होती है। यह भी महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपनी सीमाओं को लांघकर अपनी इच्छाओं के लिए एक कदम बढ़ाना भी महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है। उन्होंने महिला खिलाड़ियों को स्वयं खुश रहने और अपने परिवार तथा समाज की खुशी में भी योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान नगर निगम के सभापति श्याम सुंदर सोनी, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय, अपर कलेक्टर सुनील नायक, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधिगण और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारीगण, खेलप्रेमी एवं नागरिकगण मौजूद रहे।

    मधु मरकाम को मिला प्लेयर आफ द सीरिज अवार्ड- जिला प्रशासन द्वारा पांच मार्च से आठ मार्च तक महिला क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर आफ द सीरिज का अवार्ड बीके वेलफेयर की खिलाड़ी मधु मरकाम को दिया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बीआरसी कोरबा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीके वेलफेयर की टीम ने पांचवे ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर मैच को अपने नाम कर लिया। बीके वेलफेयर टीम की ओर से स्नेहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 42 रनों की पारी खेली। इस प्रदर्शन के लिए स्नेहा को मैन आफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

    प्रतियोगिता में बीके वेलफेयर टीम की कप्तान शमा फैज को बेस्ट कीपर के रूप में दो हजार एक सौ रूपये का ईनाम दिया गया। बेस्ट फिल्डर पुलिस विभाग की टीम की रेहाना फातिमा को घोषित किया गया। बेस्ट बालर के रूप में बीआरसी कोरबा टीम की संतोषी भोई को दो हजार एक सौ रूपये का ईनाम दिया गया।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सोने-चांदी के रेट में गिरावट…2716 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा सोना
    Next Article छत्तीसगढ़ PSC प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी चयनित 2548 परीक्षार्थी मुख्य परीक्षा में होंगे शामिल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक, इन राज्यों में बारिश और शीतलहर का अलर्ट…

    January 17, 2026

    बालको ने किया मंगल भवन का नवीनीकरण

    December 16, 2025

    कोहली–रोहित सहित इन सभी को विजय हजारे खेलना अनिवार्य, BCCI का सख्त निर्देश, बोले- खेलने होंगे ये 2 मैच…

    December 16, 2025

    प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना ₹2000 की 22वीं किस्त…

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हर महिला को 24 हजार, तीन फ्री सिलेंडर AIADMK ने खोला चुनावी पिटारा देखें यहां से घोषणापत्र…
    • राम नवमी के दिन कर लें ये वास्तु उपाय, हो सकता है चमत्कार, आपके यहां धन-दौलत के बनेंगे योग…
    • क्या भारत बनेगा ‘पीस मेकर’ ईरान जंग के बीच पहली बार ट्रंप ने किया मोदी को फोन जानें ये हुई बात…
    • खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी के लिए प्रदेश पूरी तरह तैयार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले – राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मिलेगा बड़ा बढ़ावा…
    • बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?