सिवनी, 11 मार्च। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के विकासखंड धनौरा में जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने आज एक पटवारी को 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
लोकायुक्त जबलपुर के डीएसपी जे़ पी़ वर्मा ने बताया कि जिले के केवलारी गांव के निवासी शेख पीर कुरेशी (54) से पटवारी कौशल किशोर राजपूत ने जमीन का बटवारा किए जाने के लिए 15 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत श्री कुरेशी ने लोकायुक्त में की थी। इसके बाद योजना के तहत आवेदक ने आज पटवारी को 15 हजार रूपये की रिश्वत दी और लोकायुक्त के दल ने हल्का पटवारी को गिरफ्तार कर लिया।