
TNUSRB SI recruitment 2022: तमिलनाडु यूनिफ़ॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती बोर्ड की वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं
पदों के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन 7 अप्रैल, 2022 है। भर्ती अभियान तमिलनाडु पुलिस में कुल 444 SI रिक्तियों को भरेगा।
1 जुलाई, 2022 को उम्मीदवारों की निचली आयु सीमा 20 वर्ष और ऊपरी आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन फीस
उम्मीदवारों को 500 रुपये का परीक्षा फीस देना होगा। ओपन कोटा और विभागीय कोटा दोनों परीक्षाओं में बैठने वाले विभागीय उम्मीदवारों को परीक्षा फीस के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।
जानें- सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट, वाइवा-वॉयस और स्पेशल मार्क्स के आधार पर किया जाएगा।
“वाइवा-वॉयस के पूरा होने के बाद, उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा, पीईटी, वाइवा-वॉयस और विशेष अंकों में उनके द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद के लिए अनंतिम रूप से चुना जाएगा।